Virat Kohli और कोच गंभीर के बीच का Bromance ही खत्म नहीं हो रहा, ये क्या कर रहे हैं दोनों
टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से Virat Kohli की कुछ नई तस्वीरें आई सामने।
अद्यतन - सितम्बर 25, 2024 6:35 अपराह्न

बांग्लादेश के खिलाफ Virat Kohli पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे, जिसकी बाद उनकी कई लोगों ने काफी आलोचना की थी। ऐसे में कोहली कानपुर टेस्ट में खुद का बेस्ट देने के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं, जहां टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से विराट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें कोहली पूरे फोकस के साथ दूसरे टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, साथ ही उनकी गंभीर के साथ एक खास तस्वीर भी है।
आगे के लिए खुद को तैयार करेंगे Virat Kohli
जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच है, ऐसे में Virat Kohli का पूरा फोकस आगे होने वाली अहम टेस्ट सीरीज पर है। जहां कोहली न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खास तैयारी करेंगे, बचे हुए तीन महीने कोहली को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलना है। टी20 इंटरनेशनल से वो संन्यास ले चुके हैं, वहीं टीम इंडिया को अपनी अगली वनडे सीरीज साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है।
Virat Kohli और गौतम गंभीर के बीच फिर नजारा आया दोस्ताना
*टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से बल्लेबाज Virat Kohli की कुछ नई तस्वीरें आई सामने।
*इन तस्वीरों में बल्लेबाजी अभ्यास के अलावा फिटनेस पर काम करते नजर आए कोहली।
*इस बीच कोच गौतम गंभीर मैदान पर विराट की दाढ़ी को हाथ लगाते हुए स्पॉट हुए।
*ये तस्वीर हुई सुपर वायरल, फैन्स ने किए हैं एक से बढ़कर एक गजब के कमेंट्स।
ये कुछ तस्वीरें सामने आई है Virat Kohli की
एयरपोर्ट पर भी कोच गंभीर के साथ स्पॉट हुए थे विराट
टीम इंडिया की नजर सूपड़ा साफ करने पर है
बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए WTC के लिहाज काफी अहम है, वहीं रोहित की टीम इस सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है। ऐसे में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया इस समय में 1-0 से आगे है, वहीं कानपुर टेस्ट जीतकर भारतीय टीम बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वैसे टीम इंडिया ने अभी तक दो बार WTC का फाइनल खेला है और दोनों बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है।