चीफ सेलेक्टर बनने के लिए ऑडिशन देने के मूड में नहीं हैं आकाश चोपड़ा
क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत के राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन करने को लेकर मजाकिया जबाव दिया है।
अद्यतन - Nov 19, 2022 7:14 pm

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 नवंबर को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। और बीसीसीआई चयनकर्ता के पद के लिए एक क्रिकेट प्रशंसक ने आकाश चोपड़ा के नाम को सुझाया तो चोपड़ा ने बड़ा ही मजेदार जबाव दिया है।
इसके साथ ही बता दें बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है और उम्मीदवारों को 28 नवंबर तक अपने आवेदन जमा करने होंगे जो कि आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन भी है।
किसी दिन यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात होगी पर अभी नहीं- आकाश चोपड़ा
बता दें कि मिलान नाम के यूजर ने ट्विटर पर आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा कि आप आवेदन कर सकते हैं.. आप #आकाशवाणी में जिन बिंदुओं का उल्लेख करते रहते हैं, उन सभी बिंदुओं को आप लागू कर सकते हैं और एक बेहतर टीम के चयन में मदद कर सकते हैं।
इस बात को लेकर आकाश चोपड़ा ने मिलान नाम के यूजर को बड़े ही मजाकिया अंदाज में जबाव दिया है। चोपड़ा ने अपने जबाव में कहा कि किसी दिन यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात होगी, परन्तु अभी नहीं। यह मेरे लिए नहीं हैं।
It will be an honour to get this responsibility someday. But not right now. Not for me 😇 https://t.co/NfnwmLpA6y
— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 19, 2022
बता दें कि बीसीसीआई का ये फैसला टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की करारी हार के बाद उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की इंग्लैेंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार हुई थी।
इसके अलावा बता दें कि बीसीसीआई ने पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला जो सिलेक्शन कमेटी में शामिल थे उनका भी कार्यकाल नहीं बढ़ाया है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोर्ड चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को भी बरकरार नहीं रखना चाहता। खैर अब देखने लायक बात होगी कि राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद पर कौन बैठता है।