‘हम कानून तोड़ने पर कार्रवाई कर सकते हैं’- जानें मुंबई के खिलाफ पंजाब की जीत के बाद मुंबई पुलिस ने ऐसा क्यों कहा
पंजाब ने मुंबई को 13 रनों से हराया है।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 4:07 अपराह्न

IPL 2023, MI vs PBKS: आईपीएल के जारी सीजन का 31वां मैच कल 22 अप्रैल, शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पंजाब ने अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर 13 रनों सी जीत हासिल की थी।
गौरतलब है कि मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत होती है, लेकिन पंजाब की ओर से गेंदबाजी करने आए अर्शदीप सिंह सिर्फ दो रन देते हैं और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
लेकिन इस ओवर के दौरान तीसरी और चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने क्रमश: तिलक वर्मा और नेहाल वढेरा को आउट कर उनके स्टंप तोड़ देते हैं। इसके बाद इस घटना की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
तो वहीं मैच जीतने के बाद पंजाब किंग्स स्टंप तोड़ने की फोटो को लेकर मुंबई पुलिस से एक मजाकिया ट्वीट करते हुए पूछती है कि हे मुंबई पुलिस हम क्राइम की रिपोर्ट कराना चाहते हैं। तो वहीं इसके जबाव में मुंबई पुलिस कहती है कि कानून तोड़ने पर एक्शन लिया जा सकता है, स्टंप तोड़ने पर नहीं।
देंखे ट्वीट
Action is most likely to be taken on breaking the law, not stumps! https://t.co/bo8jgafACm
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) April 22, 2023
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मैच का हाल:
बता दें कि मैच मे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।
एक समय मैच में 83 रनों पर चार विकेट गंवाने वाली पंजाब ने हरप्रीत सिंह के 41 और कप्तान सैम करन के 55 रनों की मदद से एक बड़ा स्कोर मुंबई के सामने चेज करने के लिए रखा।
तो वहीं पंजाब से मिले 215 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को जब मुंबई इंडियंस की टीम पीछा करने उतरती है तो वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 201 रन ही बना पाती है।