मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, धोनी ने तो अजिंक्य रहाणे को पूरा बदल डाला भाई! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक, धोनी ने तो अजिंक्य रहाणे को पूरा बदल डाला भाई!

CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर रहाणे की तस्वीर की शेयर।

Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit-Instagram)
Ajinkya Rahane And Dhoni (Image Credit-Instagram)

IPL 2023 में कई पुराने खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है, जिसमें से एक नाम अजिंक्य रहाणे का भी है। जब से रहाणे ने IPL में CSK टीम से खेलना शुरू किया, उनकी बल्लेबाजी का पूरा तरीका ही बदल गया है और वो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस बीच ये खिलाड़ी अब सोशल मीडिया पर भी छा रहा है।

IPL 2022 कुछ खास नहीं रहा था अजिंक्य रहाणे के लिए

दूसरी ओर साल 2022 में अजिंक्य रहाणे ने KKR से IPL खेला था, पहले उन्हें शुरूआती मैचों में मौका दिया गया और फिर बाद में टीम से ड्रॉप कर दिया गया। बाद में रहाणे चोट के चलते लीग से बाहर हो गए और फिर ऑक्शन में उन्हें CSK ने खरीद लिया।

CSK ने बड़ा ही COOL बना दिया है अजिंक्य रहाणे को!

*CSK टीम ने अपने सोशल मीडिया पर रहाणे की तस्वीर की शेयर।
*अजिंक्य रहाणे तस्वीर में काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।
*तस्वीर में रहाणे ने पहन रखा है पीला चश्मा, बजा रहे हैं सीटी।
*फैन्स को रहाणे का ये अंदाज आया काफी ज्यादा पसंद।

अजिंक्य रहाणे की ये तस्वीर CSK टीम ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

टीम इंडिया में भी हो गई इस खिलाड़ी की वापसी

वहीं IPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रहाणे की टेस्ट टीम में भी वापसी हो गई है, जहां वो WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं।

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

close whatsapp