IPL 2024: अब अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म से तंग आ चुके हैं CSK फैंस, अनुभवी बल्लेबाज धर्मशाला में भी सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अब अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म से तंग आ चुके हैं CSK फैंस, अनुभवी बल्लेबाज धर्मशाला में भी सिंगल डिजिट स्कोर पर हुए आउट

अजिंक्य रहाणे एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)
Ajinkya Rahane (Pic SOurce-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई है और उन्होंने दूसरे ओवर में ही अपना महत्वपूर्ण विकेट खो दिया है। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 7 गेंदों में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में अजिंक्य रहाणे का विकेट अर्शदीप सिंह ने झटका।

बता दें, अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा है। कुछ मुकाबलों में वो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हो गए हैं। कुछ ऐसे भी मैच है जिनमें उन्हें शुरुआत तो मिली लेकिन अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इस सीजन शानदार भारतीय बल्लेबाज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स भी लगातार अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है।

भले ही पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत धर्मशाला में इतनी अच्छी नहीं हुई है लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

पंजाब किंग्स के लिए चेन्नई के खिलाफ खेले जा रहे मैच को जीतना है बेहद जरूरी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक पंजाब किंग्स ने 10 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 6 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स आठ अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से पांच में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?