Anushka Sharma Pregnant..? भारत को मिलेगा छोटा चीकू..! अस्पताल के बाहर नजर आए कोहली-अनुष्का - क्रिकट्रैकर हिंदी

Anushka Sharma Pregnant..? भारत को मिलेगा छोटा चीकू..! अस्पताल के बाहर नजर आए कोहली-अनुष्का

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है और वह दूसरे ट्राईमेस्टर पर है।

Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: X/Twitter)

Anushka Sharma Pregnant:  विराट कोहली जल्द ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों की जोड़ी फैंस द्वारा खूब पसंद की जाती है। सोशल मीडिया हो या Media Appearance दोनों ही अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट (Anushka Sharma Pregnant) है। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है और वह दूसरे ट्राईमेस्टर पर है।

Anushka Sharma Pregnant: क्लीनिक के बाहर नजर आए Virat-Anushka

Anushka Sharma Pregnant: Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि, ‘अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली है। पिछली बार की तरह वे बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ यह खबर साझा करेंगे। यह एक संयोग नहीं है अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नजरों से दूर रह रही है।’ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आजकल मैदान में विराट कोहली (Virat Kohli) को सपोर्ट करते हुए भी नजर नहीं आ रही है।

वहीं पिछले कुछ समय से वह किसी इवेंट या मीडिया कार्यक्रमों से भी दूर है। वहीं एक दूसरे सूत्र ने बताया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुबंई के एक Maternity Clinic में भी देखे गए हैं। सूत्र ने बताया, ‘उन्होंने जल्द ही एक घोषणा करने के वादे के साथ पैपाराजी से उनकी तस्वीरें पब्लिश ना करने का अनुरोध किया है।’

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2023: आर अश्विन होंगे टीम इंडिया के X फैक्टर, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

Anushka Sharma ने बहुत पहले ही फिल्म की शूटिंग कर ली पूरी

अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली है। अनुष्का शर्मा ने बहुत पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। अनुष्का शर्मा ने जनवरी 2021 में वामिका को जन्म दिया था। कोहली और अनुष्का ने अब तक वामिका की तस्वीरें पब्लिकली पोस्ट नहीं की है।

close whatsapp