सुनील गावस्कर अर्शदीप सिंह

“मुझे लगता है कि वो बुमराह की तरह ही रेड-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे” किस गेंदबाज को लेकर गावस्कर ने दिया ये बयान

USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड दिया गया।

Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)
Sunil Gavaskar (Image Credit- Twitter X)

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेलते हुए, अर्शदीप ने बुमराह के साथ मिलकर पेस अटैक का नेतृत्व किया। अर्शदीप ने बुधवार, 12 जून को आयरलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिया। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अर्शदीप की जमकर तारीफ की है।

अमेरिका के खिलाफ भारत की जीत के हीरो रहे अर्शदीप सिंह को लेकर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से खास मांग की है। उन्होंने तेज गेंदबाज को रेड बॉल क्रिकेट में मौका देने की बात की है। यूएसए बनाम भारत के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए, गावस्कर ने कहा कि अर्शदीप की गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता जसप्रीत बुमराह के तरह थी।

सुनील गावस्कर ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ

बुधवार को USA के खिलाफ मैच के बाद सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि, “अर्शदीप गेंद को सही लंबाई पर पिच करते हैं, दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए स्टंप को निशाना बनाते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर रखते हैं। उनके पास दाएं हाथ और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए सही लेंथ पर गेंद करने की क्षमता है। अमेरिका के खिलाफ अर्शदीप यॉर्कर गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे, बल्कि उस गेंद की लेंथ को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। उनकी गेंदबाजी का स्वभाव शानदार है।”

इस दौरान गावस्कर ने तेज गेंदबाज की तुलना जसप्रीत बुमराह से की। उन्होंने बताया कि बुमराह की तरह अर्शदीप भी लाल गेंद क्रिकेट में घातक प्रदर्शन कर सकते हैं। पूर्व बल्लेबाज ने कहा, “मुझे लगता है कि उनमें बुमराह की तरह ही क्षमता है, वह रेड-बॉल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

अगर वह सफेद गेंद को प्रभावी ढंग से घुमा सकते हैं, तो वह लाल गेंद के साथ भी उतने ही प्रभावशाली हो सकते हैं। चयनकर्ताओं को उन्हें टेस्ट टीम के लिए एक विकल्प के रूप में गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

close whatsapp