पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पहली बार अर्शदीप सिंह का बयान आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद पहली बार अर्शदीप सिंह का बयान आया सामने

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने छोड़ा था बेहद आसान कैच।

Indian pacer Arshdeep Singh in action. (Photo Source: Twitter)
Indian pacer Arshdeep Singh in action. (Photo Source: Twitter)

रविवार 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का पहला मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच हारने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने मैच में आसिफ अली का बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया था।

आसिफ ने उस समय अपना खाता भी नहीं खोला था। लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। मैच के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप की खूब आलोचना हो रही है। लेकिन इन आलोचनाओं के बीच अर्शदीप सिंह के माता-पिता ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अर्शदीप इन आलोचनाओं को वे सकारात्मक रूप में ले रहे हैं।

इस घटना ने मुझे और अधिक आत्मविश्वास दिया है- अर्शदीप सिंह

अर्शदीप के पिता दर्शन, जो वर्तमान में एक निजी कंपनी में सुरक्षा प्रमुख हैं, उन्होंने सोमवार शाम चंडीगढ़ में द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि, फ्लाइट बोर्ड करने से पहले मैंने अर्शदीप से बात की। उसने कहा कि, मैं इन सभी ट्वीट्स और मैसेज पर हंस रहा हूं। मैं इससे केवल सकारात्मकता चीजें लेने जा रहा हूं। इस घटना ने मुझे और अधिक आत्मविश्वास दिया है।”

अर्शदीप के साथ सोशल मीडिया पर हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर उनके पिता ने कहा कि, “एक अभिभावक के रूप में, यह वास्तव में बहुत बुरा लगता है। वह सिर्फ 23 साल के हैं। मैं ट्रोल्स के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। आप सभी का मुंह बंद नहीं कर सकते। फैंस के बिना कोई खेल नहीं है। कुछ ऐसे हैं जो आपके साथ खड़े हैं, चाहे कुछ भी हो और कुछ ऐसे हैं जो एक भी नुकसान को पचा नहीं सकते। लेकिन दिन के अंत में, केवल एक टीम ही जीत सकती है।”

23 साल के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की मां दलजीत कौर ने कहा, ”किसी से भी गलती हो जाती है। लोगों का काम है कहना, कहने दो कोई बात नहीं। लोग अगर खिलाड़ी को बोल रहे हैं तो यानी उससे  प्यार भी करते हैं। इस सब को हम पॉजिटिव ले रहे हैं।”

close whatsapp