ऋषभ पंत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर अब आया पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर अब आया पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर का बड़ा बयान

फारुख इंजीनियर ने इस दौरान ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग स्किल को लेकर भी बात करते हुए बताया की उन्होंने इसपर काफी सुधार किया है।

Rishabh Pant. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)
Rishabh Pant. (Photo by Alex Davidson/Getty Images)

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने मौजूदा भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की इस साल के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी और ब्रिस्बेन के मैदान में खेली गई शानदार पारियों की तारीफ अपने एक बयान में की है। जिस समय ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरू हुआ था, तो पंत की टीम में जगह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से पहले सिडनी में 97 और उसके बाद गाबा में 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

फारुख इंजीनियर ने हाल में ही स्पोर्ट्स तक को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान पंत और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर बात करते हुए कहा कि यह दोनों ही उन्हें उनके युवा दिनों की याद दिलाते हैं। उन्होंने अपने बातों में कहा कि वह इन दोनों विकेटकीपरों की तरह एक आक्रामक बल्लेबाज थे, वहीं मजाकियां अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि वह इन दोनों से ही थोड़ा बेहतर विकेटकीपर जरूर थे।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह पहले एक विकेटकीपर थे और उसके बाद एक बल्लेबाज लेकिन इस समय पंत और धोनी के मामले में यह पूरी तरह सेे विपरीत है। मैं हमेशा ऋषभ पंत को व्यक्तिगत तौर पर काफी पसंद करता हूं। यह दोनों ही मुझे मेरे युवा दिनों की याद दिलाने का काम करते हैं।

ऋषभ पंत का आत्मविश्वास काफी शानदार है

लिमिटेड ओवर्स टीम को लेकर भी फारुख इंजीनियर ने बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में सभी टीम एक विकेटकीपर का चयन करने पर अधिक ध्यान देती हैं, जो पहले एक बल्लेबाज के तौर अधिक प्रभावशाली दिखे। लेकिन टेस्ट मैच के लिए सभी टीमों को एक विशेषज्ञ विकेटकीपर की जरूरत होती है।

पंत की विकेटकीपिंग स्किल को लेकर भी फारुख इंजीनियर ने कहा कि उसमें उन्होंने पिछली 2 सीरीज में काफी सुधार किया जिसके चलते अब वह विकेट के पीछे भी काफी बेहतर दिखाई दे रहे हैं।

close whatsapp