IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DC vs KKR मैच-16 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DC vs KKR, मैच-16 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें

DC vs KKR (Photo Source: IPL Official Website)
DC vs KKR (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 16वां मुकाबला 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे।

सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 85 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। वहीं आद्रे रसेल (41) और रिंकू सिंह (26) ने भी अहम योगदान दिया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खियां ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.2 ओवरों में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई, और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टबस ने 32 गेंदों में 54 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोरा और वरूण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-16 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज Team रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 203 4 144 67.67 83 140.97 17 8 2
2 रियान पराग RR 181 3 113 181 84 160.18 13 12 2
3 हेनरिक क्लासेन SRH 167 3 76 83.5 80 219.74 5 17 2
4 ऋषभ पंत DC 152 4 96 38 55 158.33 12 9 2
5 डेविड वॉर्नर DC 148 4 103 37 52 143.69 15 9 1

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-16 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मुस्तफिजुर रहमान CSK 7 3 12 4/29 72 15.14 8.83 106 1
2 मयंक यादव LSG 6 2 8 3/14 48 6.83 5.13 41
3 युजवेंद्र चहल RR 6 3 10 3/11 60 9.17 5.5 55
4 मोहित शर्मा GT 6 3 12 3/25 72 15.5 7.75 93
5 खलील अहमद DC 6 4 16 2/21 96 21.83 8.19 131
6 ट्रेंट बोल्ट RR 5 3 11 3/22 66 17.2 7.82 86

close whatsapp