Ashes 2023: हजारों फैन्स के सामने गजब बेइज्जती का शिकार हुई ऑस्ट्रेलिया टीम, BAR मालिक ने लाखों खर्च कर उड़ाई खिल्ली
इस समय ऑस्ट्रेलिया जारी एशेज 2023 में इंग्लैंड से 2-1 से आगे चल रही है।
अद्यतन - जुलाई 10, 2023 12:50 अपराह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे जारी Ashes 2023 के तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, और इस समय मेहमान टीम 2-1 से आगे चल रही है।
हालांकि, बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम हेडिंग्ले टेस्ट में तीन विकेट की जीत के साथ जीत की लय में वापस आ गई है, और अब यहां से पैट कमिंस और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए चीजें मुश्किल साबित हो सकती है। इस बीच, क्रिकेट फैंस को अब तक एशेज 2023 में रोमांचक मैदानी जंग के अलावा मैदान के अंदर और बाहर विवादास्पद घटनाओं का भी लुफ्त उठाने का मौका मिला है।
जॉनी बेयरस्टो के विकेट को लेकर इंग्लैंड के फैंस का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है
इंग्लैंड में खेली जा रही पांच-मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान ‘खेल भावना’ अब तक ट्रेंड पर रही है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद रूप से रन-आउट करने की अपील पर अडिग रही और फिर इसके चलते लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में बवाल हुआ। सिर्फ इतना ही नहीं, जॉनी बेयरस्टो को रन-आउट करने वाले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स केरी का तीसरे एशेज 2023 टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के फैंस ने जूते दिखाकर स्वागत किया।
इन सब के अलावा, सोशल मीडिया पर पूर्व और वर्तमान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की आरोप-प्रत्यारोप और शब्दों की जंग अलग है। अब एक और घटना से सभी का ध्यान आकर्षित किया, जहां इंग्लैंड के फैंस ऑस्ट्रेलिया की आलोचना करने आसमान तक पहुंच गए!
हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के फैंस का नया अवतार देखने को मिला
दरअसल, तीसरे एशेज 2023 टेस्ट के चौथे दिन एक प्लेन लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम के ऊपर उड़ते हुए नजर आया। प्लेन में एक बैनर पर लिखा था: “वही पुराने ऑस्ट्रेलियाई – टेलर्स स्पोर्ट्स बार”।
यह इंग्लैंड के फैंस का लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो को विवादास्पद रूप से आउट किए जाने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर आक्रोश जताने का तरीका था, जिसका एक वीडियो बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखिए वो वीडियो:
There’s a plane currently circling above Headingley 😂😂😂#Ashes pic.twitter.com/rPxafQDomx
— England's Barmy Army 🏴🎺 (@TheBarmyArmy) July 9, 2023