वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज को किया आपने नाम, ट्विटर में तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया जबकि मार्नस लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया।
अद्यतन - दिसम्बर 11, 2022 12:55 अपराह्न

एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 419 रन से मात देकर 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई।
वेस्टइंडीज की बात की जाए तो युवा बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल ने इस टेस्ट सीरीज में सभी को काफी प्रभावित किया। कप्तान क्रेग ब्राथवेट ने पहले टेस्ट में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा।
दूसरे टेस्ट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 511 रन पर सात विकेट पर घोषित किया। टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 305 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 163 रन की पारी खेली जबकि ट्रेविस हेड ने 219 गेंदों में 175 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से पहली पारी में अलज़ारी जोसेफ और डेवॉन देवान थॉमस ने दो-दो विकेट झटके।
जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। तेजनारायण चंद्रपॉल ने पहली पारी में 102 गेंदों में 47 रन बनाए। उनके अलावा एंडरसन फिलिप ने 43 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने 3 विकेट झटके।
दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों ने किया दमदार प्रदर्शन
दूसरी पारी को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 199 रन पर घोषित किया। उस्मान ख्वाजा ने 45 रन बनाए जबकि ट्रेविस हेड ने 38 रन का योगदान दिया। स्टीव स्मिथ ने भी 35 रन जड़े। लाबुशेन ने 31 रन बनाए। जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 3 विकेट झटके।
497 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम अपनी दूसरी पारी में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तेजनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। डी. थॉमस ने 12 रन बनाए जबकि जोशुआ डा सिल्वा ने 15 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, माइकल नीसर और स्कॉट बोलैंड ने 3-3 विकेट झटके।
ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया जबकि मार्नस लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया:
Painful finish in Adelaide, West Indies have a long way to go to become competitive again!
One positive for the visitors is Tagenarine Chanderpaul, looks the real deal. #AUSvsWI— Tom Moody (@TomMoodyCricket) December 11, 2022
Full credit to Scott Boland, Micheal Neser and Alex Carey for helping Nugget Reeves off the stage after the trophy ceremony. Class right to the end #AUSvsWI
— Luke (@Marruso89) December 11, 2022
Any of these West Indies players hanging around to play a few games for Endeavour Hills? I mean Big Bash…#BBL12 #cricket #AUSvsWI
— Russell Gartner (@RussellGartner1) December 11, 2022
Nathan Lyon completes 4️⃣5️⃣0️⃣wickets in Test cricket. 👏👏👏#AUSvsWI
Congratulations #Lyon#TestCricket #Australia #PAKvsENG— Riaz Khan نیازی (@KhanofTrag) December 11, 2022
Australia's record in Day Night Tests:-
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win
• Win11 wins out of 11 matches#AUSvWI #AUSvsWI
— Fans Crickets (@_fans_cricket) December 11, 2022
Australia defeat West Indies by a big margin of 419 runs and won the series by 2-0.#Cricket #CricTracker #AUSvWI pic.twitter.com/HgDSkTydZx
— CricTracker (@Cricketracker) December 11, 2022
Australia seal the series 2-0 with a massive win 💥#WTC23 | #AUSvWI | | https://t.co/jfgb365Spl pic.twitter.com/o6QwzuFTpV
— ICC (@ICC) December 11, 2022
Good to see a lot of respect for Phil Simmons from his Aussie counterparts as he brings his tenure as head coach of the West Indies to an end #AusvWI pic.twitter.com/19RQUqitUV
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) December 11, 2022
WWWWWWWWWWW
Australia extended their pink-ball dominance with a 419-run victory against West Indies 💪#AUSvWI pic.twitter.com/l4F1u73foa
— Wisden (@WisdenCricket) December 11, 2022