वीडियो: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर होने के गुस्सा ऋषभ पंत अब दीपक चाहर पर निकाल रहे हैं
एशिया कप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 31 अगस्त को हांगकांग से होगा।
अद्यतन - Aug 31, 2022 2:32 pm

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2022 के मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े-बड़े शॉट्स लगाए, जिसमें एक हेलीकॉप्टर शॉट भी शामिल है। पाकिस्तान को पांच विकेट से हराने के बाद मेन इन ब्लू बुधवार (31 अगस्त) को दुबई में अपने दूसरे मैच में हांगकांग से भिड़ेगा।
मैच से पहले अभ्यास के दौरान पंत को हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए देखा गया। उन्होंने यह शॉट दीपक चाहर की गेंद पर लगाया। पंत को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अचानक बाहर कर दिया गया। टीम मैनेजमेंट ने आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज से पहले अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के साथ जाने का फैसला किया
यहां देखिए ऋषभ पंत का वो हेलीकॉप्टर शॉट
@RishabhPant17 hitting helicopter shot in nets#INDvHK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/VIKD6WgM3Z
— Vikas Kumar (@Real_Vkumar) August 31, 2022
दोनों कीपर-बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए होड़ में हैं। कार्तिक की फॉर्म और पंत की प्रतिष्ठा को देखते हुए, दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ICC वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयन होना तय है। हालांकि इस बीच संभावना यही है कि, दोनों में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा।
सबा करीम ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने पंत को लेकर कहा कि अनुभव के साथ वो इस फॉर्मेट में काफी कुछ सीखेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी को अभी भी इस प्रारूप में बहुत कुछ सीखना है, लेकिन उन्होंने सुधार के संकेत दिखाना शुरू कर दिया है।
स्पोर्ट्स 18 के हवाले से ऋषभ पंत ने कहा कि, “यही वह पहेली है जिससे ऋषभ पंत को बाहर निकाला गया है। लेकिन हाल ही में किसी ने टेस्ट मैचों में जिस तरह की फॉर्म का प्रदर्शन किया है वो वाकई शानदार है। लेकिन मेरा मानना है कि टी-20 क्रिकेट में ऋषभ पंत के पास सीखने के लिए अभी भी बहुत कुछ है। वह अब एक बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं।