Asia Cup 2023: रोहित-गिल-कोहली को स्पिन जाल में फंसाकर फैंस के बीच गदर मचा रहे हैं 20-वर्षीय श्रीलंकाई स्पिनर Dunith Wellalage - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: रोहित-गिल-कोहली को स्पिन जाल में फंसाकर फैंस के बीच गदर मचा रहे हैं 20-वर्षीय श्रीलंकाई स्पिनर Dunith Wellalage

डुनिथ वेलालेग टीम इंडिया को फाइनल टिकट आसानी से नहीं लेने देने वाले हैं!

Shubman Gill, Rohit Sharma and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)
Shubman Gill, Rohit Sharma and Virat Kohli. (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो में पाकिस्तान को 228 रनों से मात देने के 15 घंटे से भी कम समय बाद एक्शन में लौट आई है। भारत ने 11 सितंबर को जारी एशिया को 2023 के सुपर फोर मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार थमाई, जिसके हीरो केएल राहुल, विराट कोहली और कुलदीप यादव थे।

जिसके बाद आज 12 सितंबर को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के मैदान में एशिया कप 2023 के फाइनल के टिकट के लिए जंग लड़ रही है, जो इस समय बिल्कुल भी आसान नहीं लग रही है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस सुपर फोर मैच में टीम इंडिया केवल एक बदलाव के साथ उतरी है, जबकि वे लगातार तीसरे दिन खेल रहे हैं, जिसका असर भारत की बल्लेबाजी लाइन-अप पर साफ नजर आ रहा है।

Rohit Sharma ने टेके Dunith Wellalage के आगे घुटने

दरअसल, भारत के कप्तान Rohit Sharma ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने शानदार अर्धशतक भी जमाया, लेकिन Dunith Wellalage ने एक के बाद एक बड़े विकेट चटकाकर सारी बाजी ही पलट दी।

20 वर्षीय स्पिनर ने सबसे पहले 12वें ओवर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (19) को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (53) का शिकार किया, और फिर अपने स्पिन जाल में उन्होंने विराट कोहली (3) को फंसाया।

Shubhman Gill-Virat Kohli भी बुरे फंसे

डुनिथ वेलालेग ने राउंड द विकेट छोटी लेंथ पर लेग पर एंगल करती हुई गेंद डाली, जिससे रोहित ने बैकफुट पर बचना चाहा, लेकिन दुर्भाग्य से बच नहीं पाए। 20 वर्षीय स्पिनर द्वारा क्लीन बोल्ड किए जाने से हिटमैन हैरान रह गए और अविश्वास में मैदान छोड़कर निकल लिए।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: IND vs PAK मैच ने तोड़े व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड, Disney+ Hotstar पर लगा दर्शकों का मेला

इससे पहले डुनिथ वेलालेग ने शुभमन गिल को भी क्लीन बोल्ड किया था। वेलालेग ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार शतक लगाने वाले विराट कोहली (3) का शिकार शार्ट गेंद के साथ किया, जिसका कैच श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने लिया। इस समय भारत का स्कोर 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 है।

यहां देखिए डुनिथ वेलालेग के प्रदर्शन पर फैंस की प्रतिक्रियाएं –

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?