Asia Cup 2023: फाइनल के वेन्यू में हो सकता है बड़ा बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: फाइनल के वेन्यू में हो सकता है बड़ा बदलाव

मौसम को देखकर अब यह फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की जगह कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो सकता है।

R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)
R Premdasa Stadium (Pic Source-Twitter)

इस समय पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 का बेहतरीन टूर्नामेंट खेला जा रहा है। श्रीलंका में अभी तक खेले गए मुकाबलों की बात की जाए तो हर मैच में बारिश ने खलल डाली है। इस समय भी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर 4 राउंड का मुकाबला खेला जा रहा है और उसमें भी बारिश ने खलल डाली है।

अब एशिया कप 2023 के फाइनल को लेकर पड़ी अपडेट सामने आ रही है। मौसम को देखकर अब यह फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की जगह कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को भी कोलंबो में बारिश होने की संभावना है।

पल्लेकेले क्रिकेट ग्राउंड की बात की जाए तो 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मुकाबला यहीं पर खेला गया था हालांकि यह मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारत और नेपाल के बीच खेले गए मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाली थी हालांकि भारत ने इस मुकाबले को डकवर्ड लुईस नियम के तहत 10 विकेट से जीता था।

भारत ने सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रनों से हराया

सुपर 4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया था। इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया था। विराट कोहली और केएल राहुल ने अपनी टीम के लिए नाबाद शतक जड़ा था। इस समय भारत और श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है।

रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और अभी तक भारत ने 47 ओवर में 9 विकेट खोकर 197 रन बना लिए हैं। हालांकि इसके बाद एक बार फिर कोलंबो में बारिश शुरू हो गई है। तमाम लोग यही दुआ कर रहे होंगे कि एशिया कप 2023 का फाइनल जहां भी खेला जाए वहां बारिश मैच में खलल ना डालें।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?