AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने जादरान-रहमत की साझेदारी को तोड़ टीम को दिलाई बड़ी सफलता, रहमत शाह 30 पर लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने जादरान-रहमत की साझेदारी को तोड़ टीम को दिलाई बड़ी सफलता, रहमत शाह 30 पर लौटे पवेलियन

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानी बल्लेबाज रहमत शाह मात्र 30 रन की पारी खेल पाए।

AUS vs AFG (Photo Source: X/Twitter)
AUS vs AFG (Photo Source: X/Twitter)

AUS vs AFG: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच 7 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को पहला झटका 8वें ओवर में जोश हेजलवुड ने दिया था। रहमानुल्लाह गुरबाज 21 रन की पारी खेल पवेलियन लौट गए थे।

लेकिन फिर इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने चार्ज संभाला। रहमत शाह ने पिछले मुकाबले में अच्छी पारी खेली थी, आज भी फैंस को उनके बल्ले से अच्छी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह ग्लेन मैक्सवेल के शिकार बनकर विकेट गंवा बैठे।

ग्लेन मैक्सवेल के शिकार बने रहमत शाह

अफगानिस्तान की पारी का 25वां ओवर ग्लेन मैक्सवेल डाल रहे थे। ओवर की पहली तीन गेंदों में इब्राहिम जादरान 4 रन बना चुके थे। जिसके बाद रहमत शाह ने चौथी गेंद का सामना किया और विकेट गंवा बैठे। रहमत शाह शॉट मारना चाहते थे लेकिन फील्ड पर तैनात जोश हेजलवुड ने शानदार कैच लपक लिया।

रहमत शाह 44 गेंदों में 30 रन की पारी खेल पाए। ग्लेन मैक्सवेल ने इस विकेट के साथ इब्राहिम जादरान और रहमत शाह की मजबूत साझेदारी को भी तोड़ने का काम किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान ने 121 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है।

यह भी पढ़े- AUS vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं Steve Smith

पॉइंट्स टेबल में इस पायदान पर है दोनों टीमें-

ऑस्ट्रेलिया औरर अफगानिस्तान दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया 7 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं अफगानिस्तान 7 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है।

close whatsapp