ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले वनडे मैच में 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच में इस समय 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला गया और इसमें मेजबान टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते समय मुश्किल में जरूर दिखाई दी लेकिन कप्तान एरोन फिंच और उसके बाद मैथ्यू वेड की नाबाद पारी के दम पर टीम इस मैच को अपने नाम करने में पूरी तरह से कामयाब रही।

वेड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें मिचेल स्टार्क, जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस ने मिलकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के भी गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन टीम की फील्डिंग में गलतियों की वजह से वह इस मैच में अपनी पकड़ को गंवा बैठी थी।

मैच जानकारी:

दूसरा टी-20 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज

स्थान – गाबा, ब्रिस्बेन

समय – भारतीय समयानुसार दोपहर 1:40 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव

पिच रिपोर्ट:

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर यह 6वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। वहीं टी-20 मैच में पिछले 5 मैचों का पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 166 रन के करीब देखने को मिला है। इस पिच को बल्लेबाजी के लिए काफी माकूल माना जाता है, जिससे बड़ा स्कोर बनते हुए देखने को मिल सकता है।

संभावित अंतिम एकादश:

ऑस्ट्रेलिया

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, कैमरुन ग्रीन, मैथ्यू वेड, मिचल स्टार्क, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड।

वेस्टइंडीज

ब्रेंडन किंग, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रेमन रिफर, निकोलस पूरन (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, शैल्डन कोट्रेल, यानरिक कारिया।

संभावित Dream11 टीम:

मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर (कप्तान), एरोन फिंच, टिम डेविड, ब्रैंडन किंग, कैमरन ग्रीन (उप-कप्तान), जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, अल्जारी जोसेफ।

close whatsapp