CT2025: पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ इन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में मिल सकता है मौका
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 3, 2025 3:57 अपराह्न

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया ने अभी तक टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि आस्ट्रेलिया ने दो में जीत दर्ज की है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
फिलहाल दोनों ही टीम काफी अच्छे फॉर्म में है और पहले सेमीफाइनल मैच में फैन्स को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहीं इस सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। शानदार खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको पहले सेमीफाइनल मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI के बारे में बता रहे हैं।
सलामी बल्लेबाज: ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर-मैकगर्क

ट्रेविस हेड और जैक फ्रेजर मैकगर्क ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेड का बल्ला भारत के खिलाफ हमेशा चला है। ट्रेविस हेड पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं और अपनी टीम की जीत में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
जैक फ्रेजर-मैकगर्क की बात की जाए तो भले ही अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में वह अपनी छाप अभी तक नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में उन्हें विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
मिडिल ऑर्डर: स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी

स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। भले ही पिछले कुछ मैच से यह दोनों खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हो, लेकिन अपने दिन पर यह किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। टीम इंडिया के खिलाफ भी इन दोनों खिलाड़ियों को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
जोश इंग्लिस इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग शतक बनाया था। इंडिया के खिलाफ भी वह धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। एलेक्स कैरी की बात की जाए तो उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। वनडे फॉर्मेट में भी इस खिलाड़ी के आंकड़े शानदार रहे हैं। एलेक्स कैरी मिडिल ओवर में किसी भी स्पिनर के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं।
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली

भारत के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मैच में ऑलराउंडर के रूप में ग्लेन मैक्सवेल और कूपर कोनोली को खेलते हुए देखा जा सकता है। दुबई में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और इसी वजह से कूपर कोनोली को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।
ग्लेन मैक्सवेल की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है और वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी मैच में यह दोनों खिलाड़ी काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
गेंदबाज: एडम जम्पा, नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन

एडम जम्पा के पास अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है और इंडिया के किसी भी बल्लेबाज के खिलाफ वह घातक गेंदबाजी करते हुए उनके ऊपर दबाव डाल सकते हैं। दुबई में उन्हें काफी मदद मिल सकती है और यह बात टीम इंडिया को भी काफी अच्छी तरह से पता है।
टीम में दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। यह दोनों तेज गेंदबाज हैं नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास अपनी गति से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को चकमा देने की काबिलियत है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन मैट हेनरी ने टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और 5 विकेट झटके थे। सेमीफाइनल में इन दोनों ही गेंदबाजों को ऐसा करते हुए देखा जा सकता है।