World Cup शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी नई किट का किया अनावरण, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी नई किट का किया अनावरण, देखें वीडियो 

ऑस्ट्रेलिया इस नई किट को 2023-24 सीजन के दौरान इस्तेमाल में लेती हुई नजर आएगी। 

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 और भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी नई किट का अनावरण कर दिया है। बता दें कि इस नई किट का इस्तेमाल पुरुष व महिला टीमें 2023-24 सीजन के दौरान इस्तेमाल करती हुई नजर आएंगी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की नई किट की जानकारी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो को माध्यम से दी है। इस वीडियो में किट में शामिल नई जर्सी के साथ मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, एलिस पैरी और पैट कमिंस को देखा जा सकता है। साथ इस वीडियो के कैप्शन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिखा- “New Aussie kits for season 23-24.”

देखें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की नई किट की वीडियो

 

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया खेलेगी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

दूसरी ओर 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आएगी। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर, शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।

साथ ही वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरूआत भारत के खिलाफ ही करने वाली है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को चेन्नई में वर्ल्ड कप 2023 का 5वां मैच खेला जाएगा।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में कौनसी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- Mohammed Shami को पत्नी Haseen Jahan के साथ घरेलू हिंसा के केस में मिली जमानत 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?