ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा!

मेग लैनिंग ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया को गोल्ड मेडल दिलाया था।

Meg Lanning. (Image Source: Getty Images)
Meg Lanning. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने क्रिकेट जगत को हैरान करते हुए तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा 9 अक्टूबर को की है।

दो आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप और पांच आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप विजेता लैनिंग ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में खेल के सभी प्रारूपों में 8000 से अधिक रन बनाए हैं। मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने अपने 241 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर में 182 मैचों में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की।

Meg Lanning ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज इस समय जारी महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2023 में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी कर रही है, और अपने इस चौंकाने वाले फैसले पर कहा कि यह कप्तानी छोड़ने का “सही समय” है। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया और संभवतः भारत में घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे।

यहां पढ़िए: सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही नहीं बल्कि उनकी जैसी पारी इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह तीन भारतीय खिलाड़ी भी खेल सकते हैं

मेग लैनिंग ने आधिकारिक बयान में कहा: “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कठिन था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए संन्यास के लिए यही सही समय है। मैं 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का आनंद ले पाने में सक्षम होने के लिए बहुत भाग्यशाली रही हूं।

मैं इन पलों को हमेशा संजोकर रखूंगी: मेग लैनिंग

लेकिन मुझे पता है कि अब मेरे लिए कुछ नया करने के लिए आगे बढ़ने के लिए यह सही समय है। टीम की सफलता के कारण ही आप खेल खेलते हैं, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं क्या हासिल कर पाई हूं और मैं इस दौरान टीम के साथियों के साथ साझा किए गए पलों को हमेशा संजोकर रखूंगी।

मैं अपने परिवार को धन्यवाद देना चाहती हूं, मेरे टीम के साथी, क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन को बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे हाईएस्ट लेवल पर अपना पसंदीदा खेल खेलने के लिए मुझे सपोर्ट किया। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान मुझे सपोर्ट किया है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?