दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

महज 52 साल की उम्र में हुआ शेन वॉर्न का निधन।

Shane Warne. (Photo Source: Getty Images)
Shane Warne. (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट जगत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वॉर्न का महज 52 साल की उम्र में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, इस खबर की पुष्टि उनके प्रबंधन ने की है। एक बयान में, वार्न के प्रबंधन ने कहा कि, “शेन अपने विला में बेहोशी के हालत में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उसे बचाया नहीं जा सका।

इस समय परिवार इस समय गोपनीयता का अनुरोध करता है और उचित समय में और विवरण प्रदान करेगा। शेन वॉर्न के निधन की खबर निश्चित रूप से क्रिकेट जगत के आज के दिन की सबसे बुरी खबरों में से एक है, आज सुबह ही ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज रॉड मार्श का निधन हुआ था और वॉर्न ने भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी।

शेन वॉर्न के भारत में भी कई फैंस हैं और ऑस्ट्रेलिया के बाद उन्हें सबसे ज्यादा प्यार अगर कहीं मिलता है तो वो भारत है। वॉर्न भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का हिस्सा रहे थे, उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स को खिताबी जीत दिलाई थी। उसके बाद से वो इस लीग में बतौर कोच की भूमिका में नजर आए थे।

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे शेन वॉर्न

शेन वार्न टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 708 और वनडे में कुल 293 विकेट लिए। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट मौजूद हैं।

शेन वॉर्न के निधन के बाद क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/shreevats1/status/1499751341543297027

close whatsapp