BAN vs AFG, Day 2: दूसरे दिन भी बांग्लादेशी शेरों का रहा कमाल, 146 रनों पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs AFG, Day 2: दूसरे दिन भी बांग्लादेशी शेरों का रहा कमाल, 146 रनों पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद बांग्लादेश ने 370 रनों की बढ़त बना ली है।

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून से खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 362 रन बना लिए बना थे। बांग्लादेश दूसरे दिन की शुरूआत से ही विकेट गंवाते हुए नजर आई। और टीम पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 382 रन ही बना पाई। जिसके बाद अफगानिस्तान पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।

दूसरे दिन जल्दी विकेट गंवा बैठे मुश्फिकर और मेहंदी हसन

टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम था। नजुमल हसन शान्तो के 146 रन और महमुदुल हसन जॉय 76 रनों की पारी के दम पर टीम ने पहले दिन ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। पहले दिन के अंत तक मुश्फिकुर रहीम (41 रन) और मेहंदी हसन मिराज (43 रन) पर क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन दूसरे दिन दोनों ही बल्लेबाज पारी को बड़ा बना पाने में असफल रहे। मुश्फिकुर रहीम (47 रन) और मेहंदी हसन मिराज (48 रन) पर आउट हो गए।।

इबादत होसैन ने पहली पारी में की शानदार गेंदबाजी

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को झटके शुरूआत से ही लगे। शोरिफुल इस्लाम ने छठे ओवर में इब्राहिम जद्रान को (6 रन) पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद इबादत होसैन ने अब्दुल मलिक को (17 रन) और रहमत शाह को (9 रन) पर आउट किया।

कप्तान हशमतुल्लाह शाहीदी (9 रन) पर शोरिफुल इस्लाम के हाथों आउट हो गए। अफगानिस्तान के लिए नसीर जमला ने (35 रन) और जजई ने (36 रन) की सर्वाधिक पारी खेली। बांग्लादेश के गेंदबाज इबादत होसैन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। वहीं मेहंदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

तीसरे दिन शानदार खेल बरकरार रखना चाहेंगे नजमुल हसन

दूसरी पारी में बांग्लादेश ने पहला विकेट दूसरे ही ओवर में महमुदुल हसन जॉय के रूप में गंवा दिया है। लेकिन जाकिर हसन 64 गेंदो में 54 रन और पहली पारी में शतक जड़ने वाले नजमुल हसन शान्तो (54 रन) पर नाबाद मौजूद है। बांग्लादेश ने इस वक्त 370 रनों की बढ़त भी ली है। दोनों ही बल्लेबाज तीसरे दिन शानदार खेल बरकारर रखना चाहेंगे।

यहां देखें टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद फैंस के रिएक्शन-

close whatsapp