बांग्लादेश के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलने पहुंची अफगानिस्तान टीम में सामने आए कोरोना संक्रमण के कई मामले
अफगानिस्तान टीम को बांग्लादेश के दौरे पर अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेलना है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 16, 2022 12:06 पूर्वाह्न

बांग्लादेश के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची अफगानिस्तान टीम में कोरोना संक्रमण के कई मामले अचानक सामने देखने को मिले हैं। जिसमें ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि टीम के कम से कम 8 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पाजिटिव आने के साथ सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस दौरे पर अफगानिस्तान की टीम को 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 23 फरवरी से होनी है।
लेकिन अचानक अफगानिस्तान टीम के इतने खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सीरीज के तय शेड्यूल के अनुसार शुरु होना लगभग नामुमकिन दिख रहा है। इस समय अफगानिस्तान की टीम सिलहट में अभ्यास कर रही है, जिसमें उन्हें 16 फरवरी को अगले 48 घंटों तक आइसोलेशन में रहने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि 12 फरवरी को अफगानिस्तान की टीम सिलहट में पहुंच गई थी। हालांकि अभी इस दौरे की शुरुआत होना बाकी है, लेकिन ऐसी स्थिति सामने आने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए अफगान टीम को हरसंभव मदद देने का भरोसा जताया है। क्योंकि BCB के अंडर में अफगानिस्तान की टीम आधिकारिक रूप से 19 फरवरी को आएगी।
BCB ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने इस स्थिति को देखते हुए BCB के एक ऑफीशियल का बयान जो क्रिकबज्ज में छपा उसके अनुसार उन्होंने कहा कि, मौजूदा समय में वह हमारे प्रोटोकॉल के अधीन नहीं हैं, लेकिन 19 फरवरी से आ जायेंगे। इसके बावजूद हम स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा देते हैं।
क्योंकि यदि सामान्य लक्षण हुए तो वह आइसोलेशन में रहने के दौरान ही ठीक हो जायेंगे, लेकिन यदि ऐसा नहीं होता है, हम उन्हें अस्पताल में भी शिफ्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस समय संक्रमित पाए गए सभी लोगों को अगले 5 से 7 दिनों तक आइसोलेट कर दिया गया और उनका फिर से टेस्ट भी किया जाएगा।
अफगानिस्तान की वनडे सीरीज के लिए टीम:
हसमतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, शाहिद कमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, अजमत ओमारजई, राशिद खान, फजलहक फारुकी, मुजीब उर रहमान, यामीन अहमदजई, फरीद अहमद मलिक।
ट्रेवलिंग रिजर्व – क्वैस अहमद, सलीम साफी।
टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम:
मोहम्मद नबी (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, उस्मान घानी, दारविश रसूली, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, अजमत ओमारजई, शरीफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, क्वैस अहमद, फजहलक फारुकी, निजत मसूद, फरीद अहमद मलिक।