BAN vs NZ: महमुदुल हसन जॉय ने बांग्लादेश के लिए खेली बहुमूल्य पारी, ग्लेन फिलिप्स ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक झटके चार विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BAN vs NZ: महमुदुल हसन जॉय ने बांग्लादेश के लिए खेली बहुमूल्य पारी, ग्लेन फिलिप्स ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक झटके चार विकेट

पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 85 ओवर में 9 विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं।

BAN vs NZ (Pic Source-Twitter)
BAN vs NZ (Pic Source-Twitter)

आज यानी 28 नवंबर से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 85 ओवर में 9 विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। शोरीफुल इस्लाम 8 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि तैजुल इस्लाम 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 8* रन पर खेल रहे हैं।

दोनों ही टीमें पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपने-अपने प्रदर्शन से खुश होंगी। बता दें, पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान की ओर से सलामी बल्लेबाज महमुदुल हसन जॉय ने 166 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 86 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने 35 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि मोमिनुल हक ने 37 रनों का योगदान दिया। शहादत हुसैन ने 24 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन ने 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। नईम हसन ने 16 रन बनाए जबकि मेहदी हसन मिराज ने 20 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 16 ओवर में 53 मिनट देकर चार विकेट अपने नाम कर लिए हैं जबकि काइल जेमिसन और एजाज पटेल ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट ईश सोढ़ी ने अपने नाम किया है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बनाए 310 रन

दोनों ही टीमें पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने-अपने प्रदर्शन से काफी खुश होगी। बांग्लादेश इसलिए खुश होगा क्योंकि टीम ने 300 रनों का आंकड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ पार कर लिया है वहीं कीवी टीम इस बात से खुश होगी कि उन्होंने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के 9 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया है।

अब दूसरे दिन न्यूजीलैंड बांग्लादेश को जल्द से जल्द ऑलआउट कर बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना चाहेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?