संजू सैमसन को आ रही है टीम इंडिया की बहुत याद, फैन्स के साथ शेयर किया वीडियो!
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों संजू सैमसन।
अद्यतन - मार्च 2, 2023 3:31 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन का कभी किस्मत साथ नहीं देती, तो कभी वो अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ समय पहले वो चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे, जिसके बाद से उनकी वापसी नहीं हुई है और ऐसे में उनके हाथ में सिर्फ मेहनत करना है जो वो लगातार कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं हुआ संजू सैमसन का चयन
दूसरी ओर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है, इसी सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान हुआ था और इस सीरीज के लिए एक बार फिर से संजू को नहीं चुना गया है।
संजू सैमसन शायद टीम इंडिया की याद में डूबे हैं
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों संजू सैमसन।
*इसी कड़ी में संजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में ये खिलाड़ी बल्लेबाजी अभ्यास करता हुआ नजर आ रहा है।
*इस साल अभी तक संजू ने नहीं खेला है ज्यादा क्रिकेट।
हाल ही में ये रील शेयर की थी संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर
कमाल के पोस्ट भी शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
अब सीधे IPL में नजर आएंगे संजू
जी हां, संजू अब सीधे आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आएंगे, 31 मार्च से शुरू होने वाली इस लीग में ये खिलाड़ी एक बार फिर से राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाला है और इस बार संजू की टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।