BBL 2023-2024: Match 19: THU vs SIX Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
शनिवार, 30 दिसंबर को बीबीएल के गेम 19 में सिडनी थंडर का मुकाबला सिडनी सिक्सर्स से होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2023 3:40 अपराह्न

जारी बिग बैश लीग (BBL) 2023-24 के 19वें मैच में शनिवार, 30 दिसंबर को सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम में सिडनी थंडर (THU) और सिडनी सिक्सर्स (SIX) के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में अब तक चार गेम खेलने के बाद, सिडनी थंडर केवल एक गेम जीतने में सफल रहा है और बाकी तीन में उन्हें हार का सामान करना पड़ा है।
दूसरी ओर, सिडनी सिक्सर्स ने अब तक खेले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और उन्हें सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और जीत दर्ज करने को बेताब होगी।
THU vs SIX मैच डिटेल्स (Match Details)
| मैच | सिडनी थंडर vs सिडनी सिक्सर्स, Big Bash League 2023-24 |
| वेन्यू | सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम, सिडनी |
| तारीख और समय | शनिवार, दिसंबर 30, 01:45 PM (IST) |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network and Disney+Hotstar |
THU vs SIX: सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sydney Showground Stadium Pitch Report)
सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम की पिच ऐसी है जिसे बल्लेबाजों खूब पसंद करते हैं। इस पिच पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, तेज गेंदबाजों को खेल के शुरुआती चरण में भी कुछ मदद मिलेगी और पहले गेंदबाजी करना एक अच्छा निर्णय हो सकता है।
THU vs SIX: हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head Record)
| कुल मैच | 23 |
| सिडनी थंडर जीता | 7 |
| सिडनी सिक्सर्स जीता | 16 |
THU vs SIX संभावित प्लेइंग XI (Predicted Playing XIs)
सिडनी थंडर Sydney Thunder (THU)
कैमरून बैनक्रॉफ्ट, एलेक्स हेल्स, मैथ्यू गिलकेस (विकेटकीपर), ओलिवियर डेविस, एलेक्स रॉस, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन (कप्तान), नाथन मैकएंड्रयू, लियम हैचर, ज़मान खान, तनवीर सांघा
सिडनी सिक्सर्स Sydney Sixers (SIX)
जोश फिलिप (विकेटकीपर), जेम्स विंस, डेनियल ह्यूजेस, मोइजेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, जैक एडवर्ड्स, बेन ड्वारशुइस, जैक्सन बर्ड, टॉड मर्फी, स्टीव ओ’कीफ
THU vs SIX दोनों टीमों के संभावित बेस्ट परफॉर्मर (Probable Best Performers)
संभावित बेस्ट बल्लेबाज: जेम्स विंस
सिडनी सिक्सर्स के जेम्स विंस मौजूदा BBL 2023 के 19वें मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हो सकते हैं। विंस ने अपने पिछले मैच में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने 55 गेंदों में 83 रन बनाए और उनसे आगामी मैच में एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।
संभावित बेस्ट गेंदबाज: डेनियल सैम्स
सिडनी थंडर के डेनियल सैम्स मौजूदा बीबीएल के 19वें मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हो सकते हैं, उन्होंने अपने पिछले मैच में पांच विकेट लिए थे, सैम्स एक ऐसे खिलाड़ी होंगे जो मैच में थंडर की सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।