BBL 2023-2024: Match 27, SCO vs STR Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
पर्थ स्कॉर्चर्स शुक्रवार, 5 जनवरी को 27वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स से भिड़ेंगे।
अद्यतन - जनवरी 4, 2024 5:06 अपराह्न

5 दिसंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच फैंस एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। पॉइंट्स टेबल में नंबर तीन की टीम पर्थ स्कॉर्चर्स का लक्ष्य अपनी अजेय लय को बनाए रखना और टॉप-दो में स्थान सुरक्षित करना है। इस बीच, इस टूर्नामेंट में कुछ ही मैचों में जीत दर्ज करने वाली स्ट्राइकर्स की टीम टूर्नामेंट में अपनी किस्मत बदलने की कोशिश कर रहे हैं। थंडर के खिलाफ हालिया जीत के बावजूद, स्ट्राइकर्स का अभियान अच्छा नहीं रहा है।
स्कॉर्चर्स ने अपने पिछले मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए स्ट्राइकर्स के खिलाफ पांच में से चार में जीत हासिल की है। ऐसे में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम पर्थ स्टेडियम में अपनी किस्मत को पलटना चाहेगी। टूर्नामेंट में लगभग आधा समाप्त हो चुका है और अब अगर स्ट्राइकर्स को टॉप-4 में पहुंचना है तो उन्हें सभी मैच जीतने होंगे। ऐसे में ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।
SCO vs STR मैच डिटेल्स (Match Details)
| मैच | पर्थ स्कॉचर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स, Big Bash League 2023-24 |
| वेन्यू | ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ |
| तारीख और समय | शुक्रवार, जनवरी 5, 1:45 AM (IST) |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network and Disney+Hotstar |
SCO vs STR: ऑप्टस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Optus Stadium Pitch Report and Conditions)
ऑप्टस स्टेडियम, जिसे पर्थ स्टेडियम के नाम से जाना जाता है, वो अक्सर गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। घरेलू टीम पर्थ स्कॉर्चर्स का इस मैदान पर दबदबा रहा है। हालांकि इस पिच पर अगर कोई बल्लेबाज सेट हो जाए तो वो यहां बड़ी पारी खेल सकता है। अगर बारिश इस मैच में बाधा नहीं डालती है तो फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
SCO vs STR हेड टू हेड (Head-to-Head Record)
| कुल खेले गए मैच | 23 |
| पर्थ स्कॉचर्स जीता | 13 |
| एडिलेड स्ट्राइकर्स जीता | 10 |
SCO vs STR संभावित प्लेइंग XI (Predicted Playing XI)
पर्थ स्कॉचर्स Perth Scorchers (SCO)
कूपर कोनोली, जैक क्रॉली, आरोन हार्डी (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), लॉरी इवांस, निक हॉब्सन, एश्टन एगर, झाय रिचर्डसन, एंड्रयू टाई, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस।
एडिलेड स्ट्राइकर्स Adelaide Strikers (STR)
मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, एडम होज, जेमी ओवरटन, हैरी नील्सन (विकेटकीपर), जेम्स बजले, बेन मैनेंटी, वेस एगर, ब्रेंडन डोगेट, कैमरून बॉयस
SCO vs STR संभावित बेस्ट परफॉर्मर (Probable Best Performers)
संभावित बेस्ट बल्लेबाज: लॉरी इवांस
लॉरी इवांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्राइकर्स के खिलाफ पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए नाबाद 85 रनों की पारी खेली और उन्हें 211 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान 28 गेंदों पर सात छक्के और सात चौके लगाए, जिससे स्कॉर्चर्स को मुश्किल में डाल दिया गया। अब आगामी मैच में भी फैंस लॉरी इवांस से एक बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे।
संभावित बेस्ट गेंदबाज: लांस मॉरिस