AFG vs NZ का टेस्ट मैच बना मजाक, ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम ने खोली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की पोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

AFG vs NZ का टेस्ट मैच बना मजाक, ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम ने खोली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की पोल

एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी गीली आउटफील्ड और ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में खराब सुविधा की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

Greater Noida Stadium (Pic Source-X)
Greater Noida Stadium (Pic Source-X)

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट की शुरुआत 9 सितंबर से होनी थी, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका है। आउटफील्ड गीला होने के कारण पहले दिन का खेल रद्द हुआ था। और दूसरे दिन का खेल भी गीली आउटफील्ड और ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में खराब सुविधा की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।

ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में आधुनिक सुविधाओं की कमी और अनुभवहीन मैदानकर्मियों को मैदान तैयार करने में संघर्ष करना पड़ा है। इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है।

दूसरे दिन अभी तक नहीं शुरू हो सका है मैच

बता दें, सोमवार यानी 9 सितंबर को बहुत ही कम देर के लिए बारिश हुई थी और उसके बाद भी मैच की शुरुआत अभी तक नहीं हो पाई है। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इन दोनों टीमों के बीच दूसरे दिन का खेल होना भी बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

मैच को शुरू करने के लिए अंपायरों ने 9 सितंबर को पूरे दिन में 6 बार मैदान और पिच का निरीक्षण किया था। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी, ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र समेत बाकी खिलाड़ियों ने भी मैदान का जायजा लिया, लेकिन मिड-ऑन और मिड विकेट खेलने के लिए अच्छा नहीं लग रहा था, जबकि मैदान के 30 गज के घेरे के अंदर भी कई पैच दिखाई दे रहे थे। हालांकि, धूप निकलने के बाद एक बार तो लगा कि मैच शुरू हो सकता है, लेकिन अंपायरों ने आखिर में माना कि इस तरह की पिच और मैदान पर 9 सितंबर को मैच नहीं हो सकता है।

यही वजह है कि पहले दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया था। दूसरे दिन मौसम साफ रहा, लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बीसीसीआई को सोशल मीडिया पर लगी जमकर फटकार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड में से एक है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों का यही कहना है कि अगर यह मैदान पूरी तरीके से मैच के लिए ठीक नहीं था तो इसे क्यों वेन्यू के रूप में घोषित किया गया है।

बता दें, यह दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच है। खेल का पहला दिन रद्द होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी के एक अधिकारी ने कहा था कि यहां बहुत गड़बड़ी है, हम यहां कभी वापस नहीं आएंगे। खिलाड़ी भी यहां की सुविधाओं से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि हमने संबंधित लोगों से पहले ही बात कर ली थी और स्टेडियम के लोगों ने हमें आश्वासन दिया था कि मीडिया सुविधाओं के संबंध में सब कुछ ठीक रहेगा। हालांकि, हमें सिर्फ यहां निराशा देखने को मिली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?