इन खिलाड़ियों को 2023 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम में मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन खिलाड़ियों को 2023 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम में मिली जगह

इस साल कई बेहतरीन टी20 मुकाबले खेले गए और कई खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए इस प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)
Suryakumar Yadav (Pic Source-Twitter)

2023 साल को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कई बेहतरीन टी20 मुकाबले खेले गए और कई खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए इस प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिर्फ बल्लेबाजों ने ही नहीं बल्कि गेंदबाजों ने भी इस प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आज हम आपको बताते हैं 2023 साल के सर्वश्रेष्ठ XI खिलाड़ियों के बारे में।

1- मोहम्मद वसीम (UAE)

Muhammad Waseem (Pic Source-Twitter)
Muhammad Waseem (Pic Source-Twitter)

UAE के मोहम्मद वसीम ने अपनी टीम के लिए इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड भी बनाए। मोहम्मद वसीम ने UAE के लिए 21 मैच में ओपनिंग की और 163 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 806 रन बनाए। इसमें 6 अर्धशतक भी शामिल है। 2023 में टी20 में वसीम का सर्वाधिक स्कोर 91 रन है।

Page 1 / 11
Next

close whatsapp