त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर के कवर के तौर पर ब्लेयर टिकनर को किया गया टीम में शामिल
इस त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकबला 7 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच में खेला जाएगा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2022 6:41 अपराह्न

7 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की मेजबानी में त्रिकोणीय सीरीज का आगाज देखने को मिलेगा जिसमें 2 अन्य टीमों के रूप में पाकिस्तान और बांग्लादेश हिस्सा ले रही है। इस सीरीज को तीनों ही टीम के लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है, ताकि वह मेगा इवेंट से पहले अपनी खामियो को दूर कर सके।
वहीं इस त्रिकोणीय सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर के कवर के तौर पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया है। दरअसल सैंटनर पिछले हफ्ते ही पहली बार पिता बने हैं और इस समय वह अपने परिवार के साथ हैं जिसमें उनके टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद इस हफ्ते के आखिर तक लगाई जा रही है।
ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने पहले खुद को पूरी तरह से परखना चाहती है। 28 साल के ब्लेयर टिकनर ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.79 का रहा है। बता दें कि टीम में पहले से ही ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्युसन मौजूद हैं ऐसे में टिकनर के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान काम नहीं होगा।
इस त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत जहां 7 अक्टूबर से देखने को मिलेगी वहीं मेजबान न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगेली ओवल मैदान पर खेलेगी।
कभी-कभी ऐसा लगता की ऊपरी क्रम को मध्यक्रम पर भरोसा नहीं – पीसीबी मुख्य चयनकर्ता
त्रिकोणीय सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने अपने तरफ से एक ऐसा चौकाने वाला बयान दिया जिसपर सभी ने हैरानी व्यक्त की थी। यह बात सभी को पता है कि पाकिस्तानी टीम की ओपनिंग जोड़ी में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पर टीम की बल्लेबाजी काफी निर्भर करती है ऐसे में दोनों में किसी एक खिलाड़ी को कोशिश पूरी पारी के दौरान खेलने की होती है। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी धीमा हो जाता है।
इसी को लेकर मुख्य चयनकर्ता ने अपने बयान में कहा कि, कभी-कभी ऐसा लगता है कि ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर अधिक भरोसा नहीं है, लेकिन आप इसमें सुधार कर सकते हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर आपको निराशा जरूर होती है, लेकिन उसी समय आप दूसरे ग्रुप को भी देखते हैं। मुझे लगता है कोच का ध्यान इस पर जरूर गया होगा क्योंकि ऐसा नहीं लगना चाहिए कि ऊपरी 2 विकेट जाने का मतलब पूरी टीम पवेलियन लौट गई।