गौतम गंभीर और Sunil Narine का दिखा Bromance, ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों की खुशी देखने लायक थी
IPL फाइनल जीतने के बाद मेंटोर गौतम गंभीर की मुस्कान देखने लायक थी।
अद्यतन - मई 27, 2024 1:57 अपराह्न

गौतम गंभीर जैसे ही KKR टीम के साथ जुड़े, वैसे ही इस टीम के अच्छे दिन लौट आए हैं। जहां 2014 के बाद यानी की दस साल बाद KKR टीम ने SRH को हराकर IPL 2024 का खिताब अपने नाम किया, जिसके बाद गंभीर का Sunil Narine के साथ एक वीडियो आया है और वीडियो में दोनों हद से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
Sunil Narine नहीं करना चाहते थे बल्लेबाजी में ओपनिंग
जी हां, Sunil Narine इस साल KKR टीम के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन फिर मेंटोर गौतम गंभीर की बात सुनील को माननी पड़ी और उसका नतीजा सभी ने देखा। इस सीजन नरेन ने बल्लेबाजी करते हुए 488 रन बनाए, साथ ही उन्होंने एक शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए। नरेन का ये शतक RR के खिलाफ आया था, लेकिन वो मैच KKR टीम हार गई थी।
गौतम गंभीर और Sunil Narine के बीच गजब दोस्ताना है भाई
*IPL फाइनल जीतने के बाद मेंटोर गौतम गंभीर की मुस्कान देखने लायक थी।
*इस दौरान उन्होंने अपने खास दोस्त Sunil Narine को गोद में उठा लिया था।
*जिसके बाद दोनों मिले गले और वो नजारा देखने लायक था चेपॉक के मैदान पर।
*गंभीर की कप्तानी में खेल चुके हैं नरेन, काफी सालों से हैं KKR टीम का हिस्सा।
Sunil Narine और गौतम गंभीर की खुशी देख रहे हो आप लोग
ट्रॉफी पर कप्तान अय्यर ने लगाया टीम का नाम
गंभीर को लेकर आई कुछ रिपोर्ट्स
दूसरी ओर गौतम गंभीर को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, जो फैन्स के बीच खासी वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की माने तो गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच बन सकते हैं, लेकिन SRK उनको KKR टीम से जाने नहीं देना चाहते। वैसे अभी टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिनका कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा और उसके बाद नए कोच का ऐलान होगा। दूसरी ओर फैन्स चाहते हैं कि गंभीर ही टीम इंडिया के अगले कोच बने, जिसे लेकर उनका नाम सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रहा है।