कप्तान रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ा फैन, तो हिटमैन ने कर दिया... - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ा फैन, तो हिटमैन ने कर दिया…

सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा का नया वीडियो आया है सामने।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

कल कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स के लिए जश्न का दिन था, जहां अफगान टीम के खिलाफ लगातार 2 बार शून्य पर आउट होने वाले हिटमैन ने धमाकेदार शतक जड़ हार्दिक पांड्या को टेंशन दे दी है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर हिटमैन का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को खुश कर दिया है।

कितने रन बनाए थे कप्तान रोहित शर्मा ने?

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 टी20 मैच खेले थे इस सीरीज में, पहले 2 मैच में तो रोहित शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन कल बैंगलोर में हिटमैन का ऐसा तूफान आया की, विरोधी इसमें उड़ गए। रोहित ने अपनी पारी में 69 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 8 छक्कों के अलावा 11 चौके भी लगाए साथ ही रोहित नाबाद पवेलियन लौटे।

कप्तान रोहित शर्मा अपने फैन्स को कभी भी निराश नहीं करते हैं

*सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा का नया वीडियो आया है सामने।
*इस दौरान रोहित शर्मा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
*तभी उनके एक फैन्स ने ली सेल्फी लेने की कोशिश, तो रोहित ने भी नहीं किया मना।
*हंसकर हिटमैन ने फैन्स के साथ में ली सेल्फी, दिखे अच्छे मूड में।

आप भी देख लो कप्तान रोहित शर्मा अपने फैन्स से कितना प्यार करते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कल हुए मैच के बाद हिटमैन का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

नबी के साथ हो गई थी रोहित की बहस

तीसरे टी20 मैच का नतीजा डबल सुपर ओवर के बाद आया था, इस दौरान जब पहला सुपर ओवर चल रहा था तो नबी के पैर पर गेंद लगी थी और फिर भी वो रन ले रहे थे। ये ही बात रोहित को पसंद नहीं आई थी और वो मोहम्मद नबी से बहस करने लग गए थे। जिसके बाद अंपायर ने बताया था कि नबी चलाकर गेंद को नहीं रोक रहे थे। वहीं मैच खत्म होने के बाद नबी और रोहित मजाक करते हुए दिखे थे और किसी तरह की कोई गंभीर बात नहीं हुई थी। वैसे टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से जीती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?