टीम इंडिया की बस में घुस गए पुष्पा फिल्म के अल्लू अर्जुन - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया की बस में घुस गए पुष्पा फिल्म के अल्लू अर्जुन

चहल ने साझा की टीम इंडिया की बस से एक इंस्टा रील।

Yuzvendra Chahal, Navdeep Saini And Harpreet Brar (Image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal, Navdeep Saini And Harpreet Brar (Image Credit- Instagram)

इन दिनों टीम इंडिया के खिलाड़ी की साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ दोस्ती पक्की होती जा रही है, जहां आए दिन भारतीय खिलाड़ी अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के डायलॉग और गानों पर इंस्टाग्राम रील बनाते रहते हैं। भले इस धमाकेदार फिल्म को आए समय हो गया हो, लेकिन अभी तक इसका क्रेज कम नहीं हुआ है और अभी कर टीम इंडिया के क्रिकेटर इस पर वीडियो बना रहे हैं। अब ऐसे ही एक ताजा वीडियो सामने आया है, जो थोड़ी देर में वायरल हो गया है।

अल्लू अर्जुन बन चुके हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के डायलॉग और गानों पर जमकर रील बनाई जा रही है, वहीं कुछ क्रिकेट खिलाड़ी तो मैदान में ही इस फिल्म के एक्शन कर रहे हैं। जिसमें कई सारे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है, दूसरी ओर शिखर धवन, डेविड सहित कई खिलाड़ियों के वीडियो पर अल्लू ने खुद कमेंट किया था। वहीं अब टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों पर भी इस फिल्म का क्रेज छा गया है।

*चहल ने साझा की टीम इंडिया की बस से एक इंस्टा रील।
*रील में चहल सहित सैनी और हरप्रीत बरार आ रहे हैं नजर।
*मैं झुकेगा नहीं डायलॉग पर बनाई है क्रिकेटरों ने ये रील।
*फैन्स जमकर कर रहे हैं इस रील पर फनी कमेंट।

ये है चहल की वो वायरल इंस्टा रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

अब लंका के साथ होगी सीरीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां टीम ने वनडे और टी-20 सीरीज दोनों में पोलार्ड की टीम को 3-0 से हराया था। वहीं अब भारत श्रीलंका के साथ 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहा है।

टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालंका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदिमाल, दनुष्का गुनाथिल्का, कामिल मिसारा, जनिथ लियानेंगे, वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, दुश्मांता चामीरा, बिनौरा फर्नांडो, शीरन फर्नांडो, महीश तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा, असिन दानियल।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान।

close whatsapp