रणजी ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा एक और शतक

चेतेश्वर पुजारा पर भी चढ़ा ‘बैजबॉल’ का बुखार, रणजी ट्रॉफी में ठोका तूफानी शतक

पुजारा ने मणिपुर के खिलाफ 102 गेंदों में शतक जमाया।

Cheteshwar Pujara (Photo Source: X/Twitter)
Cheteshwar Pujara (Photo Source: X/Twitter)

चेतेश्वर पुजारा ने सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड ‘ए’ में मणिपुर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सौराष्ट्र के लिए एक शानदार शतक के साथ एक बार फिर अपनी क्लास का प्रदर्शन किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पुजारा का 63वां टेस्ट शतक है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से पहले दिन सौराष्ट्र के मजबूत स्कोर की नींव रखी और एक बार फिर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले गए।

चेतेश्वर पुजारा की इस पारी के दौरान जो बात सबसे दिलचस्प था वो था उनका अप्रोच, उन्होंने इस पारी के दौरान आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की। अपनी दृढ़ बल्लेबाजी और मैराथन पारी के लिए जाने जाने वाले पुजारा ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया। अंत में वह 105 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हो गए, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौका और एक छक्का लगाया था।

सौराष्ट ने दूसरे दिन टी ब्रेक तक 104.1 ओवर में  529/6 रन जोड़े। कप्तान अर्पित वासवदा (148) और प्रेरक मांकड़ (173) ने पहली पारी में कमाल की बैटिंग की। वहीं, छठे नंबर पर उतरे पुजारा ने 102 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट की। अच्छे लय में नजर आ रहे 36 वर्षीय पुजारा की पारी का अंत 10वें ओवर में रोनाल्ड लोंगजाम ने किया।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

मुकाबले की बात करें तो सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी करते हुए मणिपुर को महज 142 रन पर ही रोक दिया था। मणिपुर के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बशीद 85 गेंदों पर 51 तो कप्तान लैंग्लोन्याम्बा 115 गेंदों पर 67 रन बनाने में सफल रहे। सौराष्ट्र की ओर से जडेजा ने 62 रन देकर 4 तो चेतन सकारिया ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में सौराष्ट्र की ओर से कप्तान वासुदेव ने 197 गेंदों पर 148, प्रेरक मांकड़ ने 173 गेंदों पर 173 तो चेतेश्वर पुजारा ने 108 रन बनाकर स्कोर को 500 के पार पहुंचाया।

पुजारा ने जून 2023 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशनप फाइनल में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें वेस्टइंडीड, साउथ अफ्रीका के अलावा मौजूदा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, पुजारा टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने 103 टेस्ट में अब तक 7195 रन बनाए हैं।

close whatsapp