टीम इंडिया में चयन के बाद पार्टी करने पेरिस पहुंचे चेतेश्वर पुजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में चयन के बाद पार्टी करने पेरिस पहुंचे चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं कुछ तस्वीरें।

Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)
Cheteshwar Pujara (Image Credit- Instagram)

हर टीम के लिए हमेशा से चेतेश्वर पुजारा को गेंदबाजी करना मुश्किल रहा है, साथ ही इस खिलाड़ी को लाल गेंद के फॉर्मेट में आउट करने के लिए काफी गणित लगानी होती है। वहीं अब एक बार फिर से गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ने वाली है ।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

चेतेश्वर पुजारा पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं दोस्तों

*चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं कुछ तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं पुजारा।
*पेरिस में छुट्टियां मनाने गए हैं क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा।
*चेतेश्वर पुजारा की हाल ही में हुई है टेस्ट टीम में वापसी।

बल्लेबाज का सोशल मीडिया पोस्ट

चेतेश्वर पुजारा सहित कई खिलाड़ी हुए थे ड्रॉप

श्रीलंका के साथ हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा,इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और साहा चयन नहीं हुआ था। साहा को छोड़ बाकी के तीनों खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के कारण ड्रॉप कर दिए गए थे।

कैसे हुई चेतेश्वर पुजारा की टीम इंडिया में वापसी?

हाल ही में पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने लगातार शतक भी लगाए थे और इसी को देखते हुए उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

सिर्फ 1 टेस्ट मैच ही क्यों?

दरअसल, टीम इंडिया 2021 में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, इस दौरान टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना के कारण नहीं हो पाया था और इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में अब ये आखिरी टेस्ट मैच होगा।

close whatsapp