क्रिस गेल खुद को यूं ही “ मिस्टर यूनिवर्स” नहीं कहते, हर बड़ा रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त
अद्यतन - Feb 28, 2019 11:39 am

क्रिस गेल ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने खुद को “ मिस्टर यूनिवर्स” का लकब दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई उनकी घातक पारी से पता चलता है कि यह बल्लेबाज़ खुद को यूं ही मिस्ट यूनिवर्स नहीं कहता। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
मैच भले ही इंग्लैंड टीम ने जीता हो लेकिन क्रिस गेल ने 97 गेंदों में 162 रन ठोक डाले। जिसमें 11 चौके और 14 छक्के शामिल रहे। अगर क्रिस गेल अंत तक खेल जाते तो कहा जा सकता है कि वेस्टइंडीज़ की टीम बड़ा लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर सकती थी। बावजूद इसके गेल ने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
14 छक्के
क्रिस गेल ने पारी में 14 छक्के लगाए। ऐसा चौथा मौका है कि उन्होंने अपनी पारी में 14 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। कोई अन्य बल्लेबाज़ यह कारनामा नहीं कर पाया।
30 छक्के
तीन इनिंग्स में क्रिस गेल 30 छक्के लगा चुके हैं। जबकि अभी एक मैच और बाकी है। यह किसी भी प्लेयर की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2013 में रोहित के नाम था। जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 6 पारियों में 23 छक्के लगाए थे।
55 गेंदों में शतक
गेल ने अपना शतक 55 गेंदों में पूरा किया। मैच हारने के बावजूद किसी प्लेयर की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का यह अहम रिकॉर्ड है।
75 छक्के
इंग्लैंड टीम के खिलाफ गेल के 75 छक्के हो गए हैं। गेल ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ 32 इनिंग खेलते हुए 75 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित के नाम था। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 66 छक्के लगाए थे।
500 छक्के
क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के हो गए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वह शाहिद आफरीदी के बाद दूसरे बल्लेबाज़ हैं।
4000 रन
क्रिस गेल ने घरेलू मैदान पर 4000 रन बनाने का कारनामा किया। इसी के साथ उन्होंने अपने 10 हजार रन भी पूरे किए। घरेलू मैदान पर 4 हजार रन बनाने वाले वह वेस्टइंडीज़ के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।