एक ओर वेस्टइंडीज टीम के हाल बुरे से बुरे हो रहे हैं, दूसरी ओर क्रिस गेल अश्लील हकरत करने में लगे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक ओर वेस्टइंडीज टीम के हाल बुरे से बुरे हो रहे हैं, दूसरी ओर क्रिस गेल अश्लील हकरत करने में लगे हैं!

क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं क्रिस गेल।

Chris Gayle (Image Credit- Instagram)
Chris Gayle (Image Credit- Instagram)

एक समय था जब वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल को देख अच्छे-अच्छे गेंदबाज डर जाते थे, गेल का मैदान पर होना टीम के लिए जीत की गारंटी होता था। लेकिन अब वक्त पूरी तरह बदल गया है, जहां वेस्टइंडीज टीम के हाल बुरे से बुरे होते जा रहे हैं और गेल ने भी टीम का साथ पूरी तरह से छोड़ दिया है। लेकिन उसके बाद भी ये बल्लेबाज खबरों में बना हुआ है, जिसका कारण है उनका नया वीडियो।

वेस्टइंडीज टीम का ये क्या हाल हो गया?

50 ओवर वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करने वाली वेस्टइंडीज टीम के हाल अब बहुत बुरे हो गए हैं, जहां ये टीम इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी।वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में वेस्टइंडीज को लगातार हार मिली, जिसका नतीजा ये हुआ की ये टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाई।

क्रिस गेल इस हॉट बाला के साथ क्या कर रहे हैं?

*क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं क्रिस गेल।
*आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो होते रहते हैं वायरल।
*मसाज लेते हुए गेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रील वीडियो की है शेयर।
*साथ ही वीडियो में मसाज लेते हुए सिगार पीते हुए दिखा ये खिलाड़ी।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है क्रिस गेल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Gayle 👑 (@chrisgayle333)

सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ डालते रहते हैं गेल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Gayle 👑 (@chrisgayle333)

गेल हो गए हैं क्रिकेट मैदान से काफी दूर

गेंदबाजों के प्लान पर पानी फेरने वाले क्रिस गेल अब बेहद कम क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं, अपने देश से क्रिकेट खेले उन्हें काफी समय हो गया है। साथ ही टी-20 लीग में भी वो ज्यादा नजर नहीं आते, गेल का ध्यान इन दिनों पार्टी करने में ज्यादा रहता है और IPL के समय वो क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे थे साथ ही फैन्स को भी गेल का ये नया अवतार काफी ज्यादा पसंद आया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp