cricket buzz social media trends

Cricket Buzz: जाने 15 जून के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आज साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहां अफ्रीका ने एक रन से जीत हासिल की। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम नहीं बना पाई। नेपाल के पास आखिरी गेंद पर मुकाबला टाई करके सुपर ओवर खेलने का भी मौका था, लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के थ्रो पर क्लासेन ने नेपाल के बल्लेबाज को शानदार रन आउट करते हुए जीत दिलाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं मुकाबले में साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 116 रनों के टारगेट का पीछा करने के दौरान नेपाल के बल्लेबाज सोमपाल कामी ने 105 मीटर का लंबा छक्का लगाया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरो से हो रही है। 19वें ओवर में सोमपाल कामी ने यह छक्का लगाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नेपाल टीम के प्रदर्शन पर क्रिकेट जगत से ढेरों प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। इरफान पठान ने तारीफ करते हुए कहा कि नेपाल भविष्य में एक मजबूत टीम बन सकती है। वहीं मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस टीम का भविष्य काफी उज्ज्वल है। इसके अलावा अन्य दिग्गजों ने भी नेपाल टीम की प्रशंसा की।

इसके अलावा दिन के अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड ने युगांडा को 9 विकेट से हराया। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सुपर-8 के रेस से बाहर हो चुकी है। मैच के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अपनी साइन की हुई जर्सी युगांडा टीम को गिफ्ट में दी।

जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

 

close whatsapp