Cricket Buzz: जाने 20 नवंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 20 नवंबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए निराशाजनक हार पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

अहमदाबाद में रविवार 19 नवंबर को खेले गए ICC ODI World Cup 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने धमाकेदार पारी खेली और 137 रनों की पारी खेली।

ट्रैविस की इस शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया छठी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बना। वहीं भारत के खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से चूर-चूर हो गया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान में ही रो पड़े।

वहीं अब खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए निराशाजनक हार पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, इशान किशन, मोहम्मद शमी समेत अन्य खिलाड़ियों ने पोस्ट किया है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के छठी बार विश्व कप चैंपियन बनने पर क्रिकेट जगत ने शुभकामनाएं दी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp