फिनलैंड में मैच के दौरान 8 स्लिप देखकर सोशल मीडिया पर फैंस पड़े हैरानी में और व्यक्त की यह प्रतिक्रिया
फिनलैंड को इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Oct 3, 2021 4:41 pm

अक्सर हम सभी खेल के दौरान कुछ ऐसे दृश्य देखते हैं तो शायक कभी ही देखने को मिले। इसी में एक दृश्य फिनलैंड की यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान देखने को मिला। जब फिनलैंड की टीम ने इंग्लैंड एकादश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके बाद फील्डिंग में 8 स्लिप पहली गेंद पर देखने को मिली।
आपको यह बता दें कि फिनलैंड की टीम ने इस चैंपियनशिप में अभी तक सिर्फ 1 मुकाबला जीता है, जो उन्होंने इटली के खिलाफ जीत दर्ज की थी। 8 स्लिप को देखने के बाद मैच में कॉमेंट्र कर रहे विशेषज्ञ भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर सके। वहीं जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो उसे वायरल होने में अधिक समय नहीं लगा।
इस मैच के दौरान कॉमेंट्री में 8 स्लिप देखने के बाद साफ तौर पर सुनते हुए देखा गया कि, हे भगवान मैं यह क्या देख रहा हूं, आप फील्डिंग को देखें 8 स्लिप जिसमें एक लेग स्लिप भी शामिल है और वह भी मैच की पहली गेंद पर यह बिल्कुल ही अविश्वनीय है।
यहां पर देखिए उस वीडियो को
Just one normal day of European Championship Cricket 🙏
Finland start the game against England with EIGHT in the slips, and a leg slip for good measure 😂#ECC21 pic.twitter.com/lnuTv2RwMt
— Cricket on TNT Sports (@cricketontnt) September 30, 2021
हालांकि इस फील्डिंग के बावजूद फिनलैंड की टीम को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल सका और उसे इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 14 रनों से अपने नाम किया था। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस तरह की फील्डिंग के बावजूद अपनी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाने में सफल हुए।
टीम के कप्तान जो इससे पहले 2 टी-20 ब्लास्ट के मैच खेलने के साथ काउंटी चैंपियनशिप में केंट की तरफ से खेलने वाले डैन लिनकोलन ने 26 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी और लेग स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा कि यह देखने के बाद साफ कहा जा सकता है कि बेहद खराब कप्तानी है।
यहां पर देखिए फैंस ने किस तरह इस वीडियो को देखने के बाद दी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:
Reverse sweep over the cordon is the only way to play this.
— Joe Nicholls (@Emp_Solicitor) September 30, 2021
It's a T10 made up of the winners of a country's club cricket league. I guess expats of cricketing nations who live in Europe's countries seem to be establishing a viable league system. It looks like a front to me though. This slip thing is no doubt a marketing stunt?
— Dai Parry #FBPE (@D7VYD) October 1, 2021
Its artificial?
— Shane Byrne (@shaney1982) September 30, 2021
https://twitter.com/TheBoyDiego10/status/1443536420002537474
— Jofra Archer (@JofraArcher) September 30, 2021
https://twitter.com/Wattoefc/status/1443694586648477702
— Jack Spear (@JackSpudSpear) September 30, 2021