आयरलैंड क्रिकेट ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए किया टीम का ऐलान; शेड्यूल पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड क्रिकेट ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए किया टीम का ऐलान; शेड्यूल पर डालिए एक नजर

इस साल सितंबर में इंग्लैंड में ODI सीरीज के बाद से यह आयरलैंड का पहला दौरा है।

Paul Stirling. (Image Source: Cricket Ireland X)
Paul Stirling. (Image Source: Cricket Ireland X)

आयरलैंड क्रिकेट (Ireland Cricket) ने 9 नवंबर को दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की T20I और तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। आयरलैंड क्रिकेट टीम 1 दिसंबर को जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी।

पिछले महीने सीमित ओवरों के परमानेंट कप्तान के रूप में नियुक्ति के बाद पॉल स्टर्लिंग पहली बार टीम का नेतृत्व करेंगे। आयरलैंड का जिम्बाब्वे दौरा T20I सीरीज के साथ 7 दिसंबर को शुरू होगा, जबकि ODI सीरीज का आगाज 13 दिसंबर को होगा। इस सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। इस साल सितंबर में इंग्लैंड में ODI सीरीज के बाद से यह आयरलैंड का पहला दौरा है।

यहां देखिए जिम्बाब्वे दौरे के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड:

आयरलैंड की T20I टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग।

यहां पढ़िए: नवंबर 9- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

आयरलैंड की ODI टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, ग्राहम ह्यूम, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैककार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग।

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल:

7 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – पहला T20I मैच (हरारे; दोपहर 1 बजे से शुरू)

9 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – दूसरा T20I मैच (हरारे; दोपहर 1 बजे से शुरू)

10 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – तीसरा T20I मैच (हरारे; दोपहर 1 बजे से शुरू)

13 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – पहला ODI (हरारे; सुबह 9.15 बजे से शुरू)

15 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – दूसरा ODI (हरारे; सुबह 9.15 बजे से शुरू)

17 दिसंबर: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड – तीसरा ODI (हरारे; सुबह 9.15 बजे से शुरू)

आयरलैंड का कोचिंग स्टाफ:

प्रमुख कोच: हेनरिक मालन

बल्लेबाजी/विकेटकीपिंग कोच: गैरी विल्सन

पेस बॉलिंग कोच: रयान ईगलसन

फिजियोथेरेपिस्ट: मार्क रौसा

शक्ति एवं कंडीशनिंग कोच: ब्रेंडन कॉनर

प्रदर्शन विश्लेषक: स्कॉट इरविन

टीम संचालन प्रबंधक: क्रिस सिडेल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?