‘अब चार-दिवसीय टेस्ट मैच होने चाहिए….’- चौथे मुकाबले से पहले मार्क टेलर ने ICC से कर दी बड़ी मांग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 5, 2023 3:22 pm

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सीरीज के पहले दो मैचों में भारत ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी को रिटेन कर लिया था। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की है। सीरीज के तीनों ही मैच तीन दिनों के अंदर खत्म हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने आईसीसी के सामने एक बड़ी मांग रखी है।
टेस्ट क्रिकेट में बदलाव चाहते हैं मार्क टेलर
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने तीसरे टेस्ट में जीत के लिए मात्र 76 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे कंगारू टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और मैच को तीन दिनों के अंदर खत्म कर दिया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर के मुताबिक अगर टेस्ट मैच को चार दिन का कर दिया जाए तो इससे कप्तानों को बहुत फायदा मिलने वाला है।
मार्क टेलर ने स्पोर्ट्सकीडा पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है क्रिकेट को समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए और हमें चार-दिवसीय टेस्ट मैच लाने चाहिए। खिलाड़ियों को मैचों के बीच तीन दिन का आराम पसंद है। इसलिए चार-दिवसीय टेस्ट मैच काम करेगा। आप जैसे गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार या शुक्रवार से सोमवार खेलते हैं, फिर तीन दिन की छुट्टी। इसलिए मुझे लगता है कि यह काम करेगा। और यह कप्तानों को थोड़ा साहसी बनने में भी मदद करेगा।’
इंदौर पिच पर फूटा मार्क टेलर का गुस्सा
इंदौर की पिच पर अब तक क्रिकेट एक्सपर्ट और खिलाड़ी जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आए हैं। आईसीसी ने भी मैच के बाद इंदौर की पिच से नाखुश होकर उसे खराब बताते हुए तीन डिमेरिट पाइंट दे दिए हैं। वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर आईसीसी के फैसले को सही करार दिया है।
मार्क टेलर ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है इंदौर की पिच पर आईसीसी द्वारा शानदार निर्णय लिया गया है। जब आप भारत जाते हैं तो आप कम, धीमी गति से टर्न वाली पिचों पर खेलने की उम्मीद करते हैं। लेकिन आप पहले दिन से टर्न की उम्मीद नहीं करते हैं।