VIDEO: ‘सेल्फिश’ है धोनी, आखिर क्यों एमएस से फैंस इतने ज्यादा नाराज हैं? आप भी जानिए वजह
PBKS के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने बनाए 14 रन।
अद्यतन - May 2, 2024 11:19 am

1 मई को आईपीएल 2024 का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया, जिसे पंजाब ने 7 विकेट से अपने नाम किया। सीएसके इस मैच में 162 रन डिफेंड नहीं कर सकी। चेन्नई की तरफ से उनके पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने 11 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। उन्होंने अपनी छोटी पारी के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसे देख कई लोग नाराज रह गए।
एमएस धोनी की इस हरकत से फैन हुए नाराज
दरअसल, धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान सिंगल लेने से मना कर दिया। यह घटना अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए पारी के आखिरी (20वें) ओवर में घटी। अर्शदीप ने ओवर की शुरुआत वाइड से की। इसके बाद, धोनी ने फुलटॉस गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर बाउंड्री लगाई। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अर्शदीप ने फिर वाइड की। धोनी ने तीसरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में उठाकर शॉट मारा, जिसके बाद दूसरे छोर पर मौजूद डेरिल मिचेल रन लेने के लिए दौड़े।
मिचेल दौड़कर धोनी के एंड पर आ गए लेकिन माही ने रन नहीं लिया। इसके बाद, मिचेल को वापस नॉन स्ट्राइकर एंड पर लौटकर जाना पड़ा। धोनी ने चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। वहीं, उन्होंने पांचवीं गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर के से छक्का जड़ा। धोनी ने आखिरी गेंद पर डबल लेने के प्रयास किया मगर रनआउट हो गए। धोनी सातवें प्लेयर के रूप में पवेलियन लौटे। वह मौजूदा सीजन में पहली बार आउट हुए हैं।
https://twitter.com/sriniPopeye/status/1785699714941268216?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1785699714941268216%7Ctwgr%5E96115922b6ba205284b08bbc0a65714d310b2ad0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2024%2Fchennai-super-kings-batter-completes-2-runs-despite-ms-dhoni-denying-him-a-single-watch-5567401
मिचेल एक रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन जिस तरह से धोनी ने रन लेने से मना किया वो मिचेल को पसंद नहीं आया। इसके बाद वो काफी मायूस दिखे। धोनी के सिंगल नहीं लेने पर क्रिकेट फैंस भी खफा दिखे। उनमें से कुछ ने तो धोनी को ‘सेल्फिश’ तक कह दिया। हालांकि, बहुत से लोगों ने यहां भी धोनी का बचाव भी किया।
Selfish..??
Naah man…He is THALA 🥰🥰 that word and tag is used to target just one man …VIRAT KOHLI .https://t.co/1HzmXrr1YZ— VK18 (@tomarvt18) May 1, 2024
बता दें कि, चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 23 और समीर रिजवी ने 21 रन का योगदान दिया। पंजाब ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो (30 गेंद में 46 रन) और राइली रूसो (23 गेंद में 43 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं शशांक सिंह 25 और सैम करन 26 रन बनाकर नाबाद रहे।