CSK vs RCB: भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग XI में मिला मौका, चेन्नई ने भी किया एक बड़ा बदलाव
भुवनेश्वर कुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नहीं खेला था आईपीएल 2025 का पहला मैच।
अद्यतन - मार्च 28, 2025 7:23 अपराह्न

IPL 2025, CSK vs RCB: आईपीएल 2025 का 8वां मैच चेपॉक के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 28 मार्च को खेला जा रहा है। सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। ऋतुराज ने ड्यू फैक्टर के चलते ही पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीमों ने इस हाईवोल्टेज क्लैश के लिए अपने प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। आइए आपको बताते हैं-
CSK की प्लेइंग 11 में मथीशा पथिराना की एंट्री
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग 11 में मथीशा पथिराना की एंट्री हुई है, जो इंजरी के चलते पहले मैच से बाहर थे। पथिराना ने टीम में नाथन एलिस को रिप्लेस किया है। नाथन एलिस का पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन काफी खराब था, उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट देकर 38 रन दिए थे।
RCB की प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर कुमार को मिला मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। भुवनेश्वर कुमार इस मैच के प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। रिपोर्ट्स के अनुसार भुवी बीमार थे। आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग 11 में सिर्फ एक ही बदलाव किया। टीम ने रसिख डार को बाहर कर भुवी को मौका दिया है।
CSK vs RCB: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स-
रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर्स– शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स– सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे