CWC 2023: अफगान टीम ने गंवाया मैच, लेकिन हवा में हैरतअंगेज कैच लेकर रहमत शाह ने जीता सभी का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: अफगान टीम ने गंवाया मैच, लेकिन हवा में हैरतअंगेज कैच लेकर रहमत शाह ने जीता सभी का दिल

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से मात देकर वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

Rahmat Shah. (Image Source: Instagram)
Rahmat Shah. (Image Source: Instagram)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 7 अक्टूबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से मात देकर जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

इस CWC 2023 मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो (59*) और मेहदी हसन (57) ने अर्धशतक लगाकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 157 रनों के लक्ष्य को 35 ओवरों में हासिल कर शानदार अंदाज में टूर्नामेंट में शुरुआत की।

Rahmat Shah की फील्डिंग ने जीता सबका दिल

वहीं, मेहदी हसन (3/25) और शाकिब अल हसन (3/30) बांग्लादेश के लिए गेंद के साथ हीरो साबित हुए। इस बीच, अफगानिस्तान के लिए इस मैच के दौरान कोई खास मोमेंट नहीं था, लेकिन मेहदी हसन मिराज को आउट करने के लिए रहमत शाह ने जो बेहतरीन कैच लपका, वो इस मैच का मुख्य आकर्षण बन गया।

यहां पढ़िए: BAN vs AFG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप में जीत से किया आगाज, एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से दर्ज की जीत

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच की दूसरी पारी के 29वें ओवर के दौरान रहमत शाह ने नवीन-उल-हक की गेंद पर इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के विजेता का लाजवाब कैच पकड़ा, जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मेहदी ने नवीन-उल-हक द्वारा फेंकी गई 29वें ओवर की पहली गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की।

लेकिन रहमत शाह ने हवा में छलांग लगाई और हवा में एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया। यह कैच देख फैंस हैरान रह गए और यहां तक कि आईसीसी और क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आपको बता दें, अफगानिस्तान का जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुकाबला भारत के खिलाफ 11 अक्टूबर को दिल्ली में है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?