CWC 2023: क्या रोहित शर्मा को सचिन तेंदुलकर से बेहतर वर्ल्ड कप प्लेयर बता रहे हैं रवि शास्त्री? पढ़िए पूरी खबर
टीम इंडिया जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलेगी।
अद्यतन - Oct 12, 2023 7:35 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma ने 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के नौवें मैच में ऐतिहासिक शतक लगाया।
इस शतक के साथ रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड बनाए, जिसमें से एक उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस समय हिटमैन के नाम सात शतक है, जो उन्होंने 19 पारियों में बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 22 पारियों में 6 शतक लगाए थे। रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2023 में डेविड वार्नर के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बने।
Ravi Shastri ने Rohit Sharma की जमकर तारीफ की
इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच और क्रिकेट कमेंटेटर Ravi Shastri ने रोहित शर्मा की इस उपलब्धि को अविश्वसनीय और शानदार बताया। पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री ने यह भी कहा उन्हें उम्मीद है कि रोहित में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में और शतक लगाएंगे।
यहां पढ़िए: अपना फेवरेट Cake देखते ही फिसला किंग कोहली का दिल, फिटनेस छोड़ कर दिया मीठे पर अटैक
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “वर्ल्ड कप में 8 वर्षों में सात शतक लगाना एक शानदार उपलब्धि है। रनों के लिए भूख को बनाए रखना और फिर वापस आना बिल्कुल भी आसान नहीं है। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर को भी 6 शतक लगाने के लिए 6 वर्ल्ड कप की जरूरत पड़ी थी, और रोहित शर्मा ने 8 साल में 3 वर्ल्ड कप में 7 शतक लगा लिए हैं।
Rohit Sharma दो या तीन और शतक लगा सकते हैं: Ravi Shastri
इतने शतक बनाना कोई मजाक नहीं है और वह अभी भी खेल रहा है। वर्ल्ड कप 2023 में अभी बहुत सारे मैच बचे हुए हैं, और अगर टूर्नामेंट की शुरुआत में शतक लगने लगते हैं, तो पूरी संभावना है कि आप दो या तीन और शतक लगा सकते हैं।”
आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने अगले मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है, जहां उनका सामना चिर-प्रतिद्वंती पाकिस्तान के साथ 14 अक्टूबर को होना है।