CWG 2022: जानिए क्रीज से बाहर होने के बावजूद शेफाली वर्मा को नॉट-आउट क्यों दिया गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWG 2022: जानिए क्रीज से बाहर होने के बावजूद शेफाली वर्मा को नॉट-आउट क्यों दिया गया

भारत को पहले ऑस्ट्रेलिया के हाथों CWG 2022 में पहले मैच में तीन विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

Alyssa Healy removed the bails with the wrong hand. (Photo Source: Twitter)
Alyssa Healy removed the bails with the wrong hand. (Photo Source: Twitter)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 24 वर्षों बाद 29 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए रोमांचक और मनोरंजक मैच के साथ क्रिकेट का आगाज हो चूका है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया ब्लॉकबस्टर मैच दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। हालांकि, इस CWG 2022 मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने भारतीय महिला टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अनुभवी क्रिकेटर को 24 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। जिसके बाद यास्तिका भाटिया भी केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई, और फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) और शेफाली वर्मा (48) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी को संभाला।

एलिसा हीली की गलती से शेफाली वर्मा आउट होते-होते बच गई

इस बीच, भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को अपनी पारी को बचाने के लिए उनके लक ने उनका साथ दिया जब भारत का स्कोर 65/1 था। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलिसा हीली ने ताहलिया मैकग्राथ की गेंद पर 18-वर्षीय बल्लेबाज को पवेलियन वापस भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी, जब भारतीय बल्लेबाज के पैर क्रीज के बाहर थे, अनुभवी क्रिकेटर ने बिना समय गंवाए स्टंप की बेल गिरा दी।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस विकेट का फैसला लेने के लिए तीसरे अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा, और रीप्ले पर विचार करने के बाद, तीसरे अंपायर ने शेफाली वर्मा को नॉट आउट दिया। आपको बता दें, नियम के अनुसार किसी भी बल्लेबाज को तब आउट करार दिया जा सकता है, जब खिलाड़ी गेंद को हाथ से पकड़कर स्टंप या बेल्स से संपर्क बनाए। लेकिन, एलिसा हीली ने गेंद को अपने बाएं-हाथ में पकड़े हुए अपने दाहिने हाथ से बेल्स गिरा दी थी, जिसके चलते शेफाली वर्मा को जीवनदान मिल गया, जिसने कई दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

यहां देखिए वीडियो

लेकिन इस घटना के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज केवल और 14 रन ही बना पाई। भारतीय बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 20 ओवर में केवल 154 रन हो जोड़ पाए, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने एशले गार्डनर के अर्धशतक के बदौलत 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया, और यह CWG 2022 मैच तीन विकेट से जीत लिया।

close whatsapp