डैरेन गॉफ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

डैरेन गॉफ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर

आप जितना सोच सकते हैं, वह उससे कहीं ज्यादा तेज है जसप्रीत बुमराह!

Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डैरेन गॉफ का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर हैं, और उन्होंने यह बात इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ एक बार फिर साबित कर दी है।

डैरेन गॉफ ने आगे कहा कि बुमराह और मोहम्मद शमी ने पहले वनडे के दौरान अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं थी। आपको बता दें, बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट लिए थे, जबकि शमी ने तीन विकेट लिए थे, और भारत ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था।

डैरेन गॉफ जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के हुए कायल

डैरेन गॉफ ने cricket.com के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा: “भारत ने जैसे ही गेंदबाजी हमला शुरू किया, आप साफ-साफ देख सकते थे कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए उनके सामने टिक पाना बहुत मुश्किल होने वाला है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने बेहद ही जबरदस्त गेंदबाजी की।”

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा: “मुझे लगता है कि बुमराह ने हम सभी को साबित कर दिया है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर हैं। हां, उन्होंने ये पहले वनडे मैच में साबित कर दिया हैं, और उनका गेंदबाजी प्रदर्शन गेंदबाजी का अविश्वसनीय स्पैल था।”

उन्होंने यह भी कहा कि जब गेंद फेंकने के बाद गति पकड़ती है और गति उपलब्ध होती है, तो फिर बुमराह का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। डैरेन गॉफ ने कहा: “जसप्रीत बुमराह इस दौरान बल्लेबाजों पर हमेशा हावी होते हैं, आप इस खतरे से दूर नहीं भाग सकते। वह दाहिने-हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंद फेंकता है और यह उनके लिए खेलने के लिए काफी मुश्किल होता है।

आप जितना सोच सकते हैं, वह उससे कहीं ज्यादा तेज है, वह अपनी गति से फिसलता है, जहां उसका सामना करना बहुत मुश्किल होता है। बुमराह के पास कलाई का वह शानदार एक्शन है, जो पिच के बाहर आता है, और गति बटोरता है।”

close whatsapp