पहले राउंड में नहीं बिकने के बाद मैं सोने चला गया था, लेकिन जब सुबह उठा तो पता चला कि मैं राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हूं – डेरिल मिशेल
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने कीवी टीम के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को उनके बेस प्राइस पर अपने खेमें में शामिल किया।
अद्यतन - Feb 15, 2022 7:58 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए 12 और 13 फरवरी को हुए मेगा ऑक्शन का प्रसंशको ने भरपूर लुत्फ उठाया। ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गयी। जिनमें से 204 खिलाड़ियों को खरीदार मिले। दो दिन तक चली नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर भी खूब पैसे बरसाए। 12 फरवरी की नीलामी में 74 खिलाड़ियों बोली लगाई गयी। वहीं 13 फरवरी को 130 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गयी।
204 खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल कीवी टीम के आलराउंडर डेरिल मिशेल भी शामिल हैं। मिशेल अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स की टीम से करेंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 75 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ शामिल किया गया है। मिशेल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जब उनका नाम पहले दौर में आया और किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तब मैं ये सोच कर सो गया कि इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाउंगा।
लेकिन दूसरे राउंड की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपए पर अपने खेमें में शामिल कर लिया । इस तरह कीवी टीम के इस शानदार आलराउंडर को आईपीएल में अपनी पहली टीम मिल गयी। मिशेल पर दिलचस्पी सिर्फ राजस्थान ने ही दिखाई। मिशेल फ्रेंचाइजी के लिए एक शानदार आलराउंडर के रूप में अच्छे विकल्प होंगे।
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रतियोगिता- मिशेल
मिशेल ने ट्विटर पर कहा, “मैं काफी दिनों से आईपीएल के अनुभव का इंतजार कर रहा था। यह बहुत अच्छा है, यह दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 प्रतियोगिता है। आईपीएल में कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलकर मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी।”
What's it like to be picked up in the @IPL Auction for the first time? Find out from @dazmitchell47 who will be joining @rajasthanroyals this season and hear from bowling coach @shanejurgo about the benefits of players getting experience in the IPL. #CricketNation pic.twitter.com/EnOGZLXbiE
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 15, 2022
मिशेल ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है। लेकिन उनके टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कीवी टीम की तरफ से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डेरिल मिशेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर में अभी तक 25 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 134 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 395 रन बनाये हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम से गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी चटकाए हैं।