IND vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन, टॉस के लिए दोनों टीमों को करना पड़ेगा दूसरे दिन का इंतजार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: बारिश की भेंट चढ़ा बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन, टॉस के लिए दोनों टीमों को करना पड़ेगा दूसरे दिन का इंतजार

खेल के दूसरे दिन भी बारिश होने की संभावना है।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो गई है। हालांकि, बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला नहीं जा सका। लगातार बारिश होने की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल में एक भी गेंद फेंकी नहीं फेंकी गई है।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि इन दोनों टीमों के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। हालांकि, लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें पहले दिन रोमांचक मैच देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस बात से काफी निराश थे कि पहले दिन एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी।

खेल के दूसरे दिन भी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक यहां पांचों दिन बारिश होने की संभावना है। फिलहाल तमाम क्रिकेट फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि खेल के दूसरे दिन बारिश ना हो और उन्हें इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिले।

खेल का पहला दिन बारिश की वजह से हुआ रद्द

दूसरे दिन के खेल की बात की जाए तो सुबह का सेशन 9:15 पर शुरू हो जाएगा, जबकि दिन के सेशन की शुरुआत 12:10 पर होगी। इन दोनों ही टीमों के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 24 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक नवंबर से खेला जाएगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया पहले पायदान पर है। हालांकि, इसके बावजूद अगर उन्हें इस संस्करण के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं न्यूजीलैंड टीम भी टीम इंडिया को उनके घर में मात जरूर देना चाहेंगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में न्यूजीलैंड 36 अंक के साथ छठवें पायदान पर है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?